Tanee

Tanee (टांई), Tain, Tani (टॉई) is a large village in Jhunjhunu tahsil & district in Rajasthan.
Location
Origin
The Founders
History
शेखावाटी में नाथ पंथ
रतन लाल मिश्र [1] ने लिखा है....नाथ पंथ का प्राचीन काल से शेखावाटी में बड़ा जोर रहा है. इस पंथ के अनेकों वीतराग सिद्धि संपन्न महात्माओं ने धर्म के प्रति लोगों की श्रद्धा को घनीभूत किया है. नाथ पंथ प्राचीन पंथ है जो ब्राह्य आडंबर में विश्वास न कर सहज भक्ति का अनुगामी है. सिद्ध और नाथ द्वैताद्वैत विकल्पना माया और मोह जनित मानते हैं.
शेखावाटी क्षेत्र में फतेहपुर, टांई, मंडावा, झुंझुनू आदि में नाथ पंथ के स्थान हैं जिनमें अनेकों महात्मा हो चुके हैं. संवत 1600 में चंचल नाथ जी ने झुंझुनू में अपना आश्रम बनाया. उनके शिष्य मोती नाथ और उनके शिष्य चंपानाथ जी हुए. ये फतेहपुर में देवडों के शिवालय में रहे. उनके शिष्य अमृत नाथ जी सिद्धि संपन्न परोपकारी महात्मा थे. उन्होंने 1945 में चंपानाथ जी का शिष्यत्व स्वीकार किया. सं. 1958 में यह फतेहपुर आए और खाकी टीले पर रहे. 1916 ई.= वि. 1973 आश्विन शुक्ला 15 को 64 वर्ष की आयु में इनका निधन हुआ. उनके गुरु भाई छोटे नाथ जी मंडावा में रहे. इस परंपरा में ज्योति नाथ, शुभ नाथ हुए जिनके शिष्य हनुमान नाथ जी हुए.
टांई के भानीनाथ जी, केसरी नाथ जी बहुत बड़े महात्मा हुए जिनकी शिष्य परंपरा में अनेकों साधु हुए. स्वामी श्रद्धानंद जी ने लक्ष्मणगढ़ में एक सघन वृक्षों से आच्छादित रमणीय आश्रम बनाया. टांई के शिष्य परंपरा के रतीनाथ जी ने रामगढ़ के पास एक सुंदर आश्रम का निर्माण कराया. उन्हीं के प्रयत्न से महात्मा गंगानाथ जी के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ.
इस पंथ के साधु पारंपरिक सेवा पूजा के पंथ के अनुयाई होने के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्य में आगे चलकर बहुत रुचि लेने लगे. उनके प्रयत्नों के फल स्वरुप अनेकों सार्वजनिक स्थान बने. महात्मा सेवानाथ जी गंगानाथ जी के शिष्य थे जिन्होंने 1549 सं. में जीवित समाधि ली.
Jat Gotras
Population
As per Census-2011 statistics, Tanee village has the total population of 5142 (of which 2517 are males while 2625 are females)[2]
Notable Persons
- छत्तू सिंह टाईं (राजपूत) - शेखावाटी किसान आन्दोलन के नेता ।
- Rakesh Babal - Village Tanee, Mob: 9468711213. Rakesh Babal is an ESM from the Indian Army and now serves as the member of Chess club MANDAWA.
Gallery
External Links
References
- ↑ Ratan Lal Mishra - Shekhawati Ka Navin Itihas, Kutir Prakashan, Mandawa, Jhunjhunu, Rajasthan, 1998,p.270
- ↑ http://www.census2011.co.in/data/village/70934-tanee-rajasthan.html
Back to Jat Villages