Barwa Jhunjhunu
Barwa (बारवा) is a village in Nawalgarh tahsil of Jhunjhunu district in Rajasthan.
Location
Jat Gotras
History
इतिहास
इस प्रकार शेखावाटी के उत्तरी पश्चिम के कुछ भूभाग को छोड़कर प्राय: सारा भूभाग कायमखानियों के अधीन हो चुका था. फतेहपुर और झुंझुनू के इन बड़े नवाबों, ढ़ोसी के नवाब इख्तियारखां के अलावा बारवा में कुतुबखां, बगड़ में मौनखां शासन कर रहे थे. अनेकों छोटे-छोटे सरदारों ने फतेहपुर और झुंझुनू के आसपास अपने नवाबियां स्थापित कर ली थी. ये नवाब आवश्यक होने पर एक दूसरे की सहायता करते रहते थे. यह समय विक्रम की 16वीं सदी का प्रारंभ का था (15वीं सदी ई, का मध्य).[1]
कायमखानी इतिहास
रतन लाल मिश्र[2] ने लिखा है: [पृ.116]: अलफखां (1570-1626) कायमखानियों का सबसे प्रबल नवाब था. जिसने अपने भूभाग को शेखावाटी में काफी विस्तृत कर लिया. उसने फतेहपुर के अतिरिक्त पाटोदा, रसूलपुर, उदयपुर, बारवा शेखावतों से छीन लिए और नरहड़ पठानों से छीन ली.
शेखावाटी में झुंझुनू एवं फतेहपुर के अतिरिक्त और भी कायमखानियों के राज्य थे जिनका निर्देश पहले किया जा चुका है. केड नामक स्थान शेखावाटी के उदयपुर से 38 किलोमीटर उत्तर में कटली नदी के किनारे बसा हुआ है. कायमखां के साथ उसका भाई जबरूद्दीन भी मुसलमान हो गया . उसका चरखी, दादरी, कल्याणपुर पर अधिकार था जहां उसने वाक्यात के अनुसार संवत 1440 तक शासन किया और फिर अपने भतीजे के पास नागौर चला आया. आपस में रंजिश की शबब से उसने केड़ को अपनी राजधानी बनाया. उन दिनों इधर भयंकर जंगल था. जोड़ों से उसका मुकाबला हुआ जिसमें वह विजई हुआ. उसने यहां एक किले का निर्माण भी किया.
Population
As per Census-2011 statistics, Barwa village has the total population of 1847 (of which 977 are males while 870 are females).[3]
Notable persons
External links
References
- ↑ रतन लाल मिश्र - शेखावाटी का नवीन इतिहास, कुटीर प्रकाशन, मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान, 1998,p.90
- ↑ रतन लाल मिश्र:शेखावाटी का नवीन इतिहास, मंडावा, 1998, पृ.116
- ↑ http://www.census2011.co.in/data/village/71669-barwa-rajasthan.html
Back to Jat Villages