Jump to content

Katli River

From Jatland Wiki
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Katli River on Jhunjhunu district Map

Katli River (काटली नदी) is a rainfed seasonal river of Sikar and Jhunjhunu district of Rajasthan in India.[1][2]

Variants

Origin

  • Katli River originates in the hills near Ganeshwar village in Neem Ka Thana Tehsil of Sikar District in Rajasthan..
  • Katewa (कटेवा) - यह यादववंशी समुदाय के हैं. इन्हीं के नाम पर नदी का नाम काटली नदी हुआ. मुसलमानों ने युद्ध के समय उनके सिरों को अधिक संख्या में काटा उसी से यह कटेवा कहलाए. इन्हें कर्कोटक भी कहते हैं.[3][4]

Course

It originates from Aravalli Range and empties in center of its Inland drainage basin in northwest region of Churu district. Katli River flows through Khandela tahsil fo Sikar district, Udaipurwati, Jhunjhunu and Chirawa tahsils of Jhunjhunu district. It flows upto village Mandrela near the border of Churu district. Its length is little more than a hundred Kilometers and mostly flows through Jhunjhunu District for entire of its length. The Katli river is the main source of coarse sand used for construction in its nearby region.[5]

Ganeshwar civilization

Ganeshwar is a village in Neem Ka Thana Tehsil in the Sikar District. Excavations have revealed ancient sites, with remains of a 4000 years old civilization. The site is located at source of river Katali, which used to join river Drishadvati, near Soni-Bhadra on the north.

Historian Ratan Lal Mishra wrote that, Red pottery with black portraiture was found which is estimated to be belonging to 2500–2000 BC was found when Ganeshwar was excavated in 1977.

Ganeshwar is located near the copper mines of the Sikar-Jhunjhunu area of the Khetri copper belt in Rajasthan. It mainly supplied copper objects to Harappa.

Copper objects, microliths & pottery were found throughout the deposits.

Copper objects included arrowheads, spearheads, fish hooks, bangles and chisels. Microliths, discovered here, represent a highly evolved geometric industry, the principal tool-types being blunted-back blades, obliquely-blunted blades, lunates, triangles and points. The raw materials employed for the industry include quartz, garnet, and occasionally jasper. The Pottery found represents OCP culture and includes storage jars, vases, basins, bowls, lids and miniature pots.[6]

कटेवा गोत्र का इतिहास

कटेवा: इन्हीं लोगों के नाम से उस नदी का नाम काटली प्रसिद्ध हुआ, जिसके किनारे यह जमकर बैठ गए। झंझवन से आगे काटली नदी बहती थी। बरसात में वह अब भी बहती है। उसी के किनारों पर कटेवा लोगों का जनपद था। काटली नदी के किनारे खुडाना नामक एक गढ़ है। अब सिर्फ वहां भी मिट्टी का एक टीला अवश्य है। आस-पास के लोग कहते हैं, यह पहले गढ़ था। कटेवा लोगों का यहां राज्य था। ऐसा कहते हैं कि यवनों से युद्ध में लड़ते समय देश की रक्षा के लिए अत्यधिक संख्या में सिर कटाने के कारण ये कटेवा मशहूर हुए हैं, जिस भांति कि शिशोदिया। वास्तव में यह कर्कोट या वाकाटक यादव हैं। (जाट इतिहास:ठाकुर देशराज,पृ.614)

काटली नदी

रतन लाल मिश्र[7] ने लिखा है ....[पृ.4]: शेखावाटी की सबसे बड़ी नदी काटली है. [8] अरावली का मुख्य पहाड़ी सिलसिला जो तोरावाटी तहसील को शेखावाटी से अलग करता है उसे कई नदी नाले निकलते हैं. काटली इसमें प्रमुख है. यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है तथा शेखावाटी की पूरी सीमा पार कर लेती है. यह नौरंगपुरा, दलेलपुरा, इस्लामपुर, माकर, खुडाना आदि गांव के पास होती हुई 60 मील उत्तर की और बहकर बीकानेर राज्य के चुरू संभाग में राजगढ़ तहसील में पहुंच जाती है. यहां यह नदी बैरासर गांव के टीलों की बालुका राशि में विलीन हो जाती है. कुछ लोग कबीरासर ग्राम के टीलों के पास इसका लुप्त होना मानते हैं. [9] काटली खंडेला के पहाड़ों से निकलती है. संभवत: अपने क्षिप्र प्रवाह से बालू धूल के टीलों को वेगपूर्वक काटने के कारण इसका नाम काटली पड़ा है. [10]

काटली नदी का उद्गम स्थल राजस्थान के सीकर जिले के गणेश्वर की पहाडिय़ां हैं। इस नदी का पानी मिट्टी का विशेष तरह से कटाव करते हुए आगे बढ़ता है। इसलिए इसे काटली नदी कहा जाता है। काटली नदी का बहाव क्षेत्र सीकर जिले के खंडेलाझुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी, झुंझुनूंचिड़ावा उपखण्ड के दर्जनों से होकर चूरू जिले की सीमा पर स्थित झुंझुनूं जिले के गांव मंड्रेला तक है। काटली नदी को पूरे वैग के साथ बहे और मंड्रेला तक में प्रवेश किए वर्षों हो गए। बारिश कम होना, नदी के जलग्रहण क्षेत्र में अतिक्रम और बजरी खनन के लिए गहरे खड्डे होना है। इस वजह से काटली नदी सीकर जिले में ही सिमटकर रह जाती है।[11]

कर्कोटकी नदी

रतन लाल मिश्र[12] ने लिखा है कि लोहार्गल क्षेत्र में शोभावती, कर्कोटकी आदि छोटी नदियां अपना शिप्र प्रवाह लिए आती हैं और शीघ्र कुछ दूर बहकर विलीन हो जाती हैं. अजीतगढ़ के पास पवित्रतोया त्रिवेणी है जो इस क्षेत्र में बड़ी प्रसिद्ध मानी जाती है. रघुनाथगढ़ की नदी 15 किलोमीटर लंबी है जो आगे चलकर रानोली की नदी में मिल जाती है. [13]

References

Back to Rivers/Rivers in Rajasthan

  1. https://www.patrika.com/sikar-news/katli-nadi-in-sikar-and-jhunjhunu-rajasthan-3155113
  2. Now a strong plea for water auditing
  3. Jat Gotra Shabdawali, p.6. क-1
  4. Adhunik Jat Itihas, VI, p.226, क-1
  5. https://www.patrika.com/jhunjhunu-news/heavy-rain-in-rajasthan-overflowing-water-of-katli-river-4894837
  6. https://rajras.in/rajasthan/districts/sikar/ganeshwar/
  7. Shekhawati Ka Navin Itihas/1.Prakritik Parivesh Evam Sima Vistar,p.4
  8. जयपुर राज्य का भूगोल - अनंत लाल मुखर्जी पृ.43-46
  9. शेखावाटी प्रकाश - पं. रामचन्द्र भगवतीदत्त शास्त्री पृ.6;
  10. जयपुर राज्य का भूगोल - अनंत लाल मुखर्जी पृ.43; शेखावाटी प्रकाश - पं. रामचन्द्र भगवतीदत्त शास्त्री पृ.6
  11. https://www.patrika.com/sikar-news/katli-nadi-in-sikar-and-jhunjhunu-rajasthan-3155113
  12. Ratan Lal Mishra: Shekhawati Ka Navin Itihas/1.Prakritik Parivesh Evam Sima Vistar ,p.4
  13. Rajasthan District Gazetteer Sikar p.6;Shastri p.6