Jump to content

Thelasar

From Jatland Wiki
Meghsar - Ratannagar - Thelasar - Ramgarh-Sethan - Mahansar - Paharsar - Bissau in Churu, Rajasthan

Thelasar (थेलासर) is a village in Churu tehsil of Churu district of Rajasthan.

Variants

Location

Thailasar is a Village in Churu Tehsil in Churu District of Rajasthan State, India. It is located 4 KM towards North from District head quarters Churu. Thailasar Pin code is 331021 and postal head office is Ratan Nagar.[1]

Origin

The Founders

History

Thailasar was a tributary thikana of Rathore's whose Ancestor was Rao Banir of Churu. The foundation of Thailasar and Thailasar fort was laid in 17 century by Thakur Jait Singh. [2]

इतिहास

राष्ट्रीय मार्ग-52 पर स्थित थैलासर ग्राम का इतिहास करीब 300 साल पुराना है. थैलासर ग्राम पंचायत एवं रतन नगर पालिका की सीमाएं मिलती हैं. थैलासर गांव रतन नगर से करीब 100 साल पहले बसा था. इसके नाम करण के बारे में बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि इस स्थान पर पहले 'थेह' थी अर्थात पुराना 'उजड़ा हुआ गांव' था जो संभवत: किसी महामारी के समय उजड़ गया था. बाद में कुछ लोग यहां आकर बस गए और गांव का नाम थैलासर रख लिया.

गांव की पहली जागीरदारी जसरासर के ठाकुर जैत सिंह को मिली थी. उन्होंने वहां ठाकुर जी का मंदिर बनवाया. 300 साल पुराना मंदिर आज भी वहां मौजूद है. जैत सिंह के भाई जय सिंह के बेटे उम्मेद सिंह ने गांव में गढ़ बनवाया. ठाकुर जैत सिंह कान्धल के वंशज माने जाते हैं. वर्तमान में इनकी नौवीं पीढ़ी निवास कर रही है.

यहां के कर्नल जयसिंह के नेतृत्व में 1965 का भारत पाक युद्ध लड़ा गया था, जब वे तनोटगढ़ माता मंदिर जैसलमेर के पास स्थित भारतीय चौकी की रक्षा कर रहे थे. उनकी बहादुरी का एक शिलालेख चूरू कलेक्ट के आगे विजय स्तंभ पर लगा हुआ है.

यहां करीमशाह बाबा की दरगाह भी है.

Jat Gotras

Population

As per Census-2011 statistics, Thailasar village has the total population of 2678 (of which 1339 are males while 1339 are females).[3]

Notable Persons

  • Km Nivedita Punia - D/O Dayanand Punia, got 93.0% in 10th. [4]
  • श्री हुणता राम ईसरान: राजस्थान के नागौर जिले में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा सन् 1959 में पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन करने के बाद सन् 1960 के शुरुआत में हुए पंचायत चुनाव में थैलासर ग्राम पंचायत भी के चुनाव सम्पन्न हुए। थैलासर ग्राम पंचायत के इस प्रथम चुनाव में पंच श्री हुणता राम ईसरान (अब उम्र 84 वर्ष) निवासी ढाणी डी एस पुरा चुने गए।। दूसरे पंच थैलासर निवासी अलीम खां थे जिनकी अब उम्र 98 वर्ष के लगभग है। दोनों अभी जीवित हैं और उस समय हुए पंचायत चुनाव की उनको पूरी जानकारी है।
  • चौधरी खम जी पूनिया : चूरू पंचायत समिति का मुख्यालय यानी मुख्य कार्यालय रतननगर में था जो कि सन् 1971 के लगभग चूरू स्थानांतरित किया गया। थैलासर पंचायत के गठन और इसके पहले चुनाव में थैलासर निवासी दबंग चौधरी खम जी पूनिया की निर्णायक भूमिका रही। प्रथम चुनाव में सांवर मल सोनी सरपंच चुने गए। चौधरी ख़म जी पूनिया के राजस्थान के दबंग राजनेता और तत्कालीन राजस्व मंत्री चौधरी कुंभाराम आर्य से घनिष्ठ संबंध थे। थैलासर ग्राम पंचायत के प्रथम चुनाव में चौधरी ख़म जी पूनिया द्वारा समर्थित सांवरमल सोनी के सरपंच निर्वाचित होने की खुशी में चौधरी ख़म जी पूनिया ने अपने घर पर भोज का आयोजन किया जिसमें चौधरी कुंभाराम आर्य भी पधारे। चौधरी ख़म जी पूनिया के आग्रह पर चौधरी कुंभाराम आर्य ने रतननगर में स्थित स्कूल को सेकेंडरी स्कूल के रूप में क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया जो कि पूरा किया गया।

External Links

References

  1. https://www.onefivenine.com/india/villages/Churu/Churu/Thailasar#google_vignette
  2. https://www.onefivenine.com/india/villages/Churu/Churu/Thailasar
  3. http://www.census2011.co.in/data/village/70548-thailasar-rajasthan.html
  4. उद्देश्य:जाट कीर्ति संस्थान चूरू द्वारा आयोजित सर्व समाज बौधिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह चूरू, 9 जनवरी 2013,पृ. 81

Back to Jat Villages