Raghuvir Singh Kuntal

Raghuvir Singh Kuntal (Sepoy) became martyr on 08.11.1997 in Jammu and Kashmir fighting with the militants. He was from Ajan village in Kumher tehsil of Bharatpur district in Rajasthan.
Unit - 5 Rashtriya Rifles/3 Jat Regiment
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
3185298
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
वीरनारी - श्रीमती गुड्डी देवी
यूनिट - 5 राष्ट्रीय राइफल्स/3 जाट रेजिमेंट
ऑपरेशन रक्षक
सिपाही रघुवीर सिंह का जन्म श्री नाहर सिंह कुंतल एवं श्रीमती चंद्रावली देवी के परिवार में हुआ था। वह राजस्थान के भरतपुर जिले की कुम्हेर तहसील के अजान गांव के निवासी थे। वर्ष 1991 में वह भारतीय सेना जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 3 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1997 में वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 5 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। 8 नवंबर 1997 को, गोपनीय सूत्रों से बटालियन को, अनंतनाग के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर के 9 सैनिकों का एक अन्वेषण दल उन आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए भेजा गया।
इस कार्रवाई में, घेरा डालने के पश्चात कैप्टन सुरंजन बनर्जी, एक हवलदार व सिपाही रघुवीर सिंह ने संदिग्ध घर में प्रवेश किया। इसके पश्चात आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में प्रथम तल पर इनके दो साथी वीरगति को प्राप्त हो गए। ऐसे में सिपाही रघुवीर सिंह अकेले ही ऊपर के तल पर गए व अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
शहीद को सम्मान
बाहरी कड़ियाँ
गैलरी
-
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
-
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
-
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
-
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
-
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल
-
सिपाही रघुवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, लिटिल सोल्जर देव पाराशर
-
सिपाही रघुवीर सिंह कुंतल की प्रतिमा
स्रोत
संदर्भ
Back to The Martyrs