Jump to content

Praveen Teotia

From Jatland Wiki
Praveen Kumar Teotia

Praveen Kumar Teotia is Ex Marine Commando, who had played important role in Mumbai Terrorist attack 26/11. He was awarded Shaurya Chakra for his act of bravery. After retirement in 2017 he is working for the health improvement of youth in India. He is from Bhatauna village in Bulandshahr tahsil and district in Uttar Pradesh.

सेलर प्रवीण कुमार तेवतिया

सेलर प्रवीण कुमार तेवतिया

शौर्य चक्र

भारतीय नौ सेना

26/11 मुंबई आतंकी आक्रमण

सेलर प्रवीण कुमार तेवतिया उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के भटौना गांव के निवासी हैं। वर्ष 2008 में वह भारतीय नौसेना में, मरीन मार्कोस कमांडो के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। 26 नवंबर को मुंबई आतंकी आक्रमण होने पर प्रवीण कुमार को मार्कोस टीम के साथ होटल ताज में भेजा गया।

26/27 नवंबर 2008 की रात्रि को, मार्कोस के सेलर प्रवीण कुमार ने मुंबई के होटल ताज में एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में टीम के पॉइंट मैन के रूप में नेतृत्व किया। रात्रि के लगभग 2:30 बजे, मार्कोस की क्विक रिएक्शन टीम चैंबर हॉल में पहुंची, जहाँ लगभग 150 व्यक्तियों ने शरण ले रखी थी।

बंधकों की रक्षा के लिए आतंकवादियों को समाप्त करने की अत्यावश्यकता को अनुभव करते हुए, प्रवीण कुमार हॉल से लगते एक प्रकाश रहित कक्ष में प्रवेश कर गए जहाँ आतंकवादी छिपे हुए थे। जब आतंकवादियों ने शस्त्रों से फायरिंग आरंभ की, तो प्रवीण कुमार ने असाधारण सजगता व साहस प्रदर्शित किया।

आतंकवादियों से मुठभेड़ में चार गोलियां लगने के उपरांत भी, विलक्षण धैर्य और दृढ़ता प्रदर्शित करते हुए, वह निरंतर फायरिंग करते रहे। उनकी प्रभावी और सटीक फायरिंग के कारण आतंकवादी अपने गोला-बारूद से भरे पिट्ठू बैग वहीं छोड़कर, ऊपरी तल के अन्य कक्ष में जाने को विवश हो गए।

इस व्यूह कौशल संबंधी सफलता ने आतंकवादियों को बंधकों तक पहुँचने से रोक दिया, जिससे मार्कोस टीम उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा पाई। सेलर प्रवीण कुमार को उनके असाधारण साहस, वीरता व धैर्य के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

फेफड़े में गोली लगने से फेफड़े क्षीण होने से, उनका दीर्घ समय तक उपचार चला। उन्होंने योग, प्राणायाम और प्रबल इच्छाशक्ति के बल पर स्वयं को पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ किया। उन्होंने विश्‍व की सबसे कठिन स्‍पर्धा आयरनमैन में भाग लेने का दृढ़ निश्चय किया।

आयरनमैन प्रतियोगिता में 3.8 किलोमीटर समुद्र में तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर दौड़ को एक के पश्चात एक पूर्ण करना होता है। उन्होने वर्ष 2012 में इसके लिए तैयारी आरंभ की। अनेक मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उन्हें पूर्ण किया।

वर्ष 2017 में, नौसेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात प्रवीण कुमार देश सेवा के एक और मिशन पर निकल पड़े। अधिक से अधिक जनों विशेष रूप से युवाओं को स्वस्थ करने को अपना लक्ष्य बनाया। इस प्रयास की सराहना करते हुए फिट इंडिया ने भी उनको अपना अपना ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है।

सम्मान

गैलरी

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Back to The Brave People