Madan Singh Kajla

Madan Singh Kajla is a social worker, educationist and ex Army person. He is a great donor. He is from village Kajla Ki Dhani near Jerthi in Sikar, Rajasthan. After retirement from Indian Army Signal Corp in 1997, he is regularly engaged in Social Service. He is a simple person and believes in Gandhian thoughts. He can always be seen in white Kurta-Payjama. For his social service he has been awarded with many prestigious awards like - International Education Excellence Award, Bharatiya Shiksha Excellence Award, Shekhawati Bhushan Award, Veteran Achiever Award etc.
मदन सिंह काजला का परिचय
जन्म: मदन सिंह काजला का जन्म गाँव काजला की ढाणी तन (सुभाष नगर जेरठी) में दिनांक 30.08.1959 को श्री नारायणराम जी काजला एवं माताजी श्रीमती अन्ची देवी के घर हुआ.
शिक्षा : इनकी शिक्षा प्राथमिक स्कूल जेरठी (1972), राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल कूदन से 8वीं (1975), कोठ्यारी स्कूल से 10 वीं (1977) तथा बगड़िया बाल निकेतन, लक्ष्मणगढ़ से 11 वीं (1978) उत्तीर्ण की ।
सेना में सेवा: हवलदार मदन सिंह काजला सेना की सिग्नल्स कोर में वर्ष 1979 में भर्ती हुए और 18 वर्ष सेना में सेवाएं दी। वर्ष 1997 में सेना से सेवानिवृत हुए.
राजस्थान शिक्षा विभाग में सेवा: सेना से सेवा निवृति के पश्चात 1999 में राजस्थान शिक्षा विभाग में अध्यापक नियुक्त हुए और सेवा निवृति के बाद सीकर में सुबोध स्कूल और कॉलेज की नींव डाल कर छात्रों के लिए शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम हासिल किए।
समाज सेवा: पूर्व सैनिक मदन सिंह काजला ने सेना से सेवानिवृत होने के बाद अपने पैतृक गांव काजला की ढाणी तन (सुभाष नगर जेरठी) और फिर सीकर में कार्य स्थली बनाकर देश सेवा जारी रखते हुए अपने आप को समाज सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुड़ गए। अपने परहित और जनहित कार्यों से मदन सिंह पूर्व सैनिकों एवं समाज के लोगों के एक प्रेरणाश्रोत बन गए हैं।
मदन सिंह काजला का परिवार

समाज सेवा के कार्य और उपलब्धियाँ
मदन सिंह काजला के द्वारा जो नवाचार और समाज के उत्थान हेतु किए कार्यों की सूची लंबी है पर कुछ मुख्य कार्य निम्नांकित हैं।
- सीकर शहर में लोहे के पिंजरे बनाकर उनमें मटके रखकर 40 स्थानों पर पानी की प्याऊ का संचालन किया। मुख्य मुख्य स्थानों पर जैसे राजकीय श्री कल्याण अस्पताल, पूर्व सैनिक कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम पॉलीक्लीनिक, जिला कारागृह, केन्द्रीय बस अड्डा, डाइट. सोढाणी अस्पताल, यातायात अधिकारी कार्यालय, सीकर रेलवे जंक्शन, रेलवे स्टेशन खुड़ी, रसीदपुरा और अन्य कई स्थानों पर प्याऊ लगाकर स्वंय पानी की व्यवस्था की।
- श्री राजकीय कल्याण अस्पताल में मरीजों के साथ जो व्यक्ति आते थे, उनके बैठने के लिए बैंच नहीं थी । प्रत्येक वार्ड में बैन्च बनवाकर और ICU में लोहे का स्ट्रेचर उपलब्ध करवाया । एक प्याऊ 10 x 10 का कमरा बनाकर बड़ा वाटर कूलर, 100 लीटर का आर.ओ. व 2000 लीटर की टंकी का निर्माण करवाया.
- कस्तुरबा सेवा संस्थान के बच्चों को निः शुल्क पढाई व निः शुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई। अन्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी निः शुल्क पढाई, खाना, पुस्तकें उपलब्ध करवाई।
- कस्तुरबा सेवा संस्थान की लड़कियों की शादी में पूर्ण खर्चा और अन्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की बेटियों की शादी में खाने की व्यवस्था की।
- कोराना महामारी के समय में गरीबों को 2018,2019,2020 में हरसंभव मदद एवं खाने की सामग्री का वितरण किया ।
- लोहार्गल र्धमशाला में कमरा, कबूतर खाना, प्याऊ, पशुओं के पीने के लिए पानी की सुविधा का निर्माण करवाया। लोहार्गल में परिक्रमा के समय भक्तों को सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं।
- सरकारी स्कूलों में बच्चों को यूनिफार्म और फर्नीचर बनवा कर दिया।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेरठी में बड़ा कमरा बनवाकर दिया, लेक्चर स्टैण्ड, कम्प्यूटर आदि का सहयोग किया । राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय पिपराली में भी शिक्षा सामग्री तथा बच्चों के विकास में सहयोग प्रदान किया ।
- सीकर पूर्व सैनिक हेल्थ कंट्रीब्यूटरी स्कीम के सीकर पॉलीक्लीनिक में पक्की प्याऊ, बड़ा वाटरकूलर, 2000 लीटर की पानी की टंकी, तीनों सेनाओं के जवानों व अधिकारियों के लिए खाने के लिए उचित साथ हेतु टीन शेड, टेबल कुर्सी व पंखे की व्यवस्था की व वाहन खड़ा करने के लिए टीन शेड बनवाया। कंपाउंड में पक्के फर्श और कोरोना समय में उचित दूरी हेतु कुर्सियों की व्यवस्था।
- श्री कृष्णा गौशाला, जेरठी में गायों के पानी पीने की खेल व चारा डालने के लिए प्रबंध किया। हर वर्ष गौशाला में 5100/- रुपए स्थायी शुल्क जमा कर और भी कभी जरूरत पड़ने पर सहयोग।
- श्री श्याम गौशाला पिपराली में दो गेट बनवाए और गायों के पानी पीने के लिए खेल व चारा डालने के लिए लाश बनवाई ।
- गोविन्द व गौशला भैरूपुरा में स्थायी सदस्य के तौर पर वार्षिक 5100/- रूपये का सहयोग ओर चारा की व्यवस्था।
- जिला कारागृह सीकर में तैनात RAC जवानों के लिए खाना बनाने के लिए, रसोई और रहने के लिए पक्के कमरे का निर्माण करवाया ।
- जिला कारागृह के मैन गेट पर पक्का कमरा बनाकर उसमें बड़ा वाटर कुलर, RO और 2000 लीटर की पानी की टंकी का निर्माण ।
- जिला कारागृह के अन्दर कैदियों के लिए कमरा बनाकर उसमे बड़ा वाटर कुलर, RO और 2000 लीटर की पानी की टंकी का निर्माण।
- राजकीय जनाना अस्पताल में फर्नीचर की मरम्मत करवाई, दो पक्की प्याऊ मय दो बड़े वाटर कुलर, 2000 लीटर की दो बड़ी टंकियों का निर्माण कर दो RO उपलब्ध करवाए ।
- केन्द्रीय बस अड्डा सीकर मे तीन प्याऊ मय तीन बड़े वाटर कुलर, तीन RO एवं तीन बड़ी 2000 लीटर की टंकी का निर्माण।
- सीकर गोत्याणी जोहड़ी मोक्ष धाम में चार दीवारी में मदद की। मोक्ष धाम के पास भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया ।
- देसलसर श्याम जी के मंदिर में 45x20 की टीन शेड व एक कमरे का निर्माण करवाया। जेरठी में शिव मंदिर का नवीनीकरण का कार्य करवाया ।
- किसान छात्रावास सीकर में श्री मदन सिंह काजला (सुबोध शिक्षण समूह सीकर) ने 21 लाख रुपये दान कर सबसे बड़े भामाशाह का रिकार्ड बनाया है. किसान छात्रावास में एक पक्की प्याऊ 10 x 10 फूट की एक वाटर कूलर 100 लीटर का आर.ओ. 1500 लीटर की पानी की टंकी का निर्माण करवाया ।
- प्रथम योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 2004 अप्रैल में सुबोध पब्लिक स्कूल संस्थान में निशुल्क सुप्रसिद्ध योगाचार्य डॉक्टर विजय प्रकाश जी मिश्रा बनारस, उत्तर प्रदेश, के सानिध्य में श्री मदन सिंह काजल ने अपने स्वयं के खर्चे से सीकर शहर वह बाहर गांव की जनता पुरुषों व महिलाओं की संख्या 2500 से 3000 तक लाभ उठाया ।
- दूसरा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अक्टूबर 2005 में सुबोध पब्लिक स्कूल संस्थान में निशुल्क सुप्रसिद्ध योगाचार्य सुखानंद जी महाराज उचाना मंडी, जिंद, हरियाणा के सानिध्य में श्री मदन सिंह कार्यालय ने अपने स्वयं के खर्चे से सीकर शहर व बाहर गांवों की जनता पुरुषों में महिलाओं की संख्या 3000 से 3200 तक लाभ उठाया
- काजला की ढाणी तन जेरठी गांव के चारागाह में बड़ी पानी की टंकी, पशुओं के लिए पानी की खेल, पीपल गटा, बहुत सारे पीपल व दूसरे पेड़ लगाए. यहाँ पशु पक्षी पानी पीकर आराम से बैठ सकते हैं ।
- . जेरठी गांव मोक्ष धाम में टीन शेड लगाकर उसमें बैठने के लिए सीट व पेड़ लगाए ।
- समाज की अन्य बहुत सारी सेवा की है जैसे अजीतपुरा गांव, जेरठी गाँव और अन्य कुछ गाँवों गांव में भी एससी/एसटी व गरीबों की लड़कियों की शादी में 51,000/-, 31000/-, 21000/- और 11000/- रुपए देकर बहुत जगह समाज सेवा की है ।
- पूर्व सैनिक मदन सिंह पिछले पच्चीस वर्षों की समाज सेवा में अपने समय, संसाधन और करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपयों का नगद सहयोग कर चुके हैं और सहयोग लगातार जारी है ।
- इनका सद्भभाव और साधारण तरीके का समाजोपयोगी जीवन एक मिसाल है।
सम्मान
- पूर्व सैनिक हवलदार मदन सिंह काजल ने सेवा में सर्विस करते हुए उत्कृष्ट, सार्थक कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने पर मध्य कमान के जनरल ऑफिसर-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया था ।
- 2008 में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नए आयाम स्थापित किये । जिसकी बदौलत श्री मदन सिंह काजल को आईबीपीएफ संस्थान द्वारा नई दिल्ली में इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड (International Education Excellence Award) से सम्मानित किया गया ।
- पुन: 2011 में AIAF संस्थान नई दिल्ली की ओर से श्री मदन सिंह कला को Ex. Chief Justice O. P. Verma and Ex. Central Minister Dr. Bhishm Narayan Singh द्वारा नई दिल्ली में भारतीय शिक्षा एक्सीलेंस अवार्ड (Bharatiya Shiksha Excellence Award) से सम्मानित किया गया ।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए राज्यपाल महामहिम हरी भाऊ बागडे ने श्री मदन सिंह काजला को शेखावाटी भूषण अवार्ड से सम्मानित किया ।
- जयपुर में आर्मी-डे- परेड के कर्रेन रेंजर प्रोग्राम में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व दक्षिणी पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने काजला की ढाणी (तन - जेरठी गांव) व निदेशक सुबोध शिक्षक समूह सीकर के पूर्व सैनिक मदन सिंह कार्यालय को वेटरन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया. जिले के यह दूसरे पर्व सैनिक हैं जो वेटरन अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुए हैं. इससे पहले जनवरी 2025 में आर्मी-डे-परेड पुणे में दिनारपुरा सीकर के ही कर्नल राजेश भूखर निदेशक सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन राजस्थान को पहले वेटरन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
जाट बोर्डिंग हाऊस सीकर के सबसे बड़े भामाशाह

जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान सीकर में जेरठी निवासी व सुबोध स्कूल सीकर के संस्थापक मदन काजला ने 21 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग भेंट कर सबसे बड़े भामाशाह बनने का गौरव हासिल किया है।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए जिले के अनेक समाज बंधुओं तथा ग्रामीण जनों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से रिसर्च इंस्टिट्यूट का निर्माण कार्य निर्धारित योजना एवं समय अनुसार चल रहा है, अब तक पांच मंजिला स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है ।तथा छठवीं मंजिल का निर्माण कार्य चालू है।संस्थान को आर्थिक सहयोग देने के लिए लगातार भामाशाह आगे आ रहे है ।
मील ने बताया कि जेरठी निवासी काजला ने उक्त संस्थान को शुक्रवार को पचास हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर अब तक कुल सहयोग राशि बीस लाख रूपए का आंकड़ा पार किया। तथा उक्त संस्थान के सबसे बड़े भामाशाह बनने का गौरव प्राप्त किया। काजला उक्त संस्थान की कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
इसी क्रम में धीजपुर निवासी गणेशा राम गढ़वाल पुत्र धीसाराम गढ़वाल द्वारा उक्त संस्थान को ईककावन हजार रुपए तथा सावलोदा धायलान निवासी विद्याधर धायल पुत्र भगवान सिंह धायल द्वारा ईगतीस हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, के डी नेहरा, बनवारी लाल नेहरा, हरिराम मील, ओंकार मल मूड़, सुरेश थालोड़, डॉ यूधवीर सिंह महला, भगवान सहाय ढाका, सोहन बाजियां, बनवारी लाल बाजियां, जयंत खीचड़ व सतेन्द्र कुड़ी तथा समस्त कार्यकारिणी की ओर से संस्थान को आर्थिक राशि भेंट करने वाले भामाशाहो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया व आभार जताया गया।
Source - दैनिक भीम प्रज्ञा
जेरठी गाँव जिला सीकर में जल मंदिर
स्वर्गीय श्री नारायण राम जी काजला निवासी जेरठी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अन्ची देवी व उनके सुपुत्रों एवं मदन सिंह काजला (सुबोध शिक्षण समूह सीकर), निवासी काजलों की ढाणी जेरठी, ने जेरठी गाँव जिला सीकर में जल मंदिर का निर्माण करवाया. दिनांक 18 जुलाई 2021
संपर्क सूत्र
- संस्थान का पता : मदन सिंह काजला, सुबोध शिक्षण समूह सीकर, नवलगढ़ रोड सीकर, राजस्थान
- घर का पता : मदन सिंह काजला, जनता कोलोनी, नवलगढ़ रोड सीकर, राजस्थान.
- मो: 91 98281 39515, 96101 93789, 96493 15301
बाहरी कड़ियाँ
गैलरी
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2004 योगाचार्य डॉ. विजयप्रकाश जी मिश्रा बनारस
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2004 योगाचार्य डॉ. विजयप्रकाश जी मिश्रा बनारस
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2004 योगाचार्य डॉ. विजयप्रकाश जी मिश्रा बनारस
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2005 योगाचार्य सुखानंदजी उचाना मंडी, जिंद
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2005 योगाचार्य सुखानंदजी उचाना मंडी, जिंद
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2005 योगाचार्य सुखानंदजी उचाना मंडी, जिंद
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2005 योगाचार्य सुखानंदजी उचाना मंडी, जिंद
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2005 योगाचार्य सुखानंदजी उचाना मंडी, जिंद
-
योग प्रशिक्षण शिविर-2005 योगाचार्य सुखानंदजी उचाना मंडी, जिंद
-
सीकर पूर्व सैनिक हेल्थ कंट्रीब्यूटरी स्कीम में कार्य
-
मध्य कमान के जनरल ऑफिसर-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र
-
इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
-
भारतीय शिक्षा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
-
राज्यपाल महामहिम हरीभाऊ बागडे द्वारा शेखावाटी भूषण अवार्ड से सम्मानित
-
वेटरन अचीवर अवार्ड-2026 से सम्मानित
-
जेरठी गाँव जिला सीकर में जल मंदिर
-
जेरठी गाँव जिला सीकर में जल मंदिर, मदन सिंह काजला (कुर्ता-पाजामा)
-
जाट बोर्डिंग हाऊस सीकर केसबसे बड़े भामाशाह
-
जाट बोर्डिंग हाऊस सीकर केसबसे बड़े भामाशाह
सन्दर्भ
Back to The Social Workers