Jump to content

Kuldeep Punia

From Jatland Wiki
Kuldeep Punia

Kuldeep Punia became martyr on 24.05.2025 while on duty in Tripura. He was from Harpaloo Sanwal Village in Rajgarh tahsil of Churu district in Rajasthan.

राइफलमैन कुलदीप पूनिया

त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से चूरू जिले के हरपालू सांवल गांव के राइफलमैन कुलदीप पूनिया का निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई।

2009 में हुए थे भर्ती: कुलदीप पूनिया 19 अक्टूबर 2009 को त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी ममता ने बताया कि अंतिम बार 18 मई को उनसे बात हुई थी, तब वे बिल्कुल स्वस्थ थे। उनके छोटे भाई मनदीप की भी दो साल पहले हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है।

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर उपखंड के हरपालू सांवल गांव के वीर सपूत और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की थर्ड बटालियन के राइफलमैन कुलदीप पूनिया (36) का शनिवार को त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोमवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पत्नी हुई बेसुध, बेटे ने दी अंतिम अग्नि: परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शहीद की पत्नी ममता अपने पति को देखकर बेसुध हो गईं। वहीं उनका आठ वर्षीय बेटा नक्श, जो अब भी अपने पिता के जाने को पूरी तरह समझ नहीं पाया था, ने भावुक माहौल में अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।

13 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों से गूंजा रास्ता: पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष मुकेश पूनिया के अनुसार, जवान का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे राजगढ़ स्थित शहीद स्मारक से गांव तक लाया गया। इस दौरान 13 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘शहीद अमर रहें’ के नारों और देशभक्ति गीतों से माहौल भावुक बना रहा।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: गांव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए शहीद का पार्थिव शरीर रखा गया। इसके बाद मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पिता राजेंद्र सिंह को तिरंगा सौंपा गया।

प्रशासन और समाज का सम्मान: सादुलपुर व हमीरवास थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद को नमन किया।

Source - सम्ब्रत चतुर्वेदी, नवभारतटाइम्स.कॉम, 26 May 2025

शहीद को सम्मान

Gallery

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs