Jump to content

Jalor

From Jatland Wiki
(Redirected from Jalore)
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Map of Jalor District

Jalor or Jalore (जालोर), is a city and district in Rajasthan state of western India. Jalore lies to south of Sukri river, a tributary of Luni river and is about 121 km south of Jodhpur.

Variants

Tahsils in Jalor

Jalor District Map

Villages in Jalor tahsil

Adwara, Akoli, Alasan, Anwloj, Bagra, Bakra, Bakraroad, Balwara, Basan, Beebalsar, Berath, Bhagli Sindhlan, Bhetala, Bishangarh, Chandana, Chhipi, Choora, Dakatara, Dangara, Deldari, Devda, Dewara, Dhanpur, Dhawala, Digaon, Doodsi, Elana, Firozpura, Jalor, (M) Kalapura, Kandar, Katarasan, Keshwana, Khanpur, Kolar, Kuaber, Leta, Madalpura, Maheshpura, Mandwala, Margaon, Mauk, Maylawas, Meda Uparla, Medanichla, Mudi, Nabi, Nagni, Narnawas, Narpara, Narsana, Naya Narnawas, Nimblana, Noon, Paharpur, Rampuriya, Ranchhor Nagar, Raniwara, Ratunja, Rewat, Samati Pura, Sanphara, Santhoo, Sarat, Sardargarh, Siwna, Siyana, Sumergarh, Tadwa, Takhtpura, Teekhi, Thalunda, Ummedabad,

History

In ancient times Jalore was known as Jabalipura - named after a saint. The town was also known as Suvarngiri or Songir, the Golden Mount, on which the fort stands.

It was a flourishing town in the 8th century. Jalore was ruled by the Paramaras in the 10th century. Kirtipala, the youngest son of Alhana, ruler of Nadol, was the founder of the Jalore line of Chauhans . He captured it from the Parmars in 1181 and took the clan name Songara, after the place. His son Samarsimha succeeded him in 1182. Udayasimha was the next ruler under whom Jalore had a golden period. He was a powerful and able ruler ruling over a large area. He recaptured Nadol & Mandor from the Muslims. In 1228, Iltutmish circled Jalore but Udayasimha offered stiff resistance. He was succeeded by Chachigadeva & Samantasimha. Samantasimha was succeeded by his son Kanhadadeva.

During the reign of Kanhad Dev Songara, Jalor was attacked and destroyed in 1311 by Ala-ud-din Khilji, Sultan of Delhi. Kanhad Dev Songara and his son Viramdeo Songara died defending Jalore. The Muslim rulers of Palanpur in Gujarat briefly ruled Jalor in the 16th century, and it became part of the Mughal Empire. It was restored to Marwar in 1704, and remained part of the kingdom until shortly after Indian Independence in 1947.

Jalore Fort

Jalore Fort also known as Swarnagiri (golden mountain) is the main attraction of Jalore, a town in the Indian state of Rajasthan, and one of the nine forts of the Maru, under the Paramaras in the 10th century. It is one of the most famous and impressive forts in the state and has been known through history as the Svangiri or the "golden mount". From this fort, the Songra Chauhans defeated the Delhi Sultanate ruler Alauddin Khalji. With the blessings of Kuldevi Ashapura who is also known as Modara Mata. Chauhan gave a different direction to Jalore and to the fort.[1]

Jalore Fort was built between the 8th and the 10th centuries by Maharaja of Parmars, and Jalore was ruled by a Paramara branch in the 10th century.

Kirtipala, the youngest son of Alhana, ruler of Nadol, established the Jalore line of Chauhans. He captured it from the Paramaras in 1181 and took the clan name Songara after the place. His son, Samarasimha, succeeded him in 1182. After him, Udayasimha became the ruler. The rule of Udayasimha was a golden period in the history of Jalore. He was a powerful and able ruler. He ruled over a large area. He regained Nadol and Mandore from the Muslims. In 1228 Iltutmish circled Jalore; however, Udayasimha offered stiff resistance. He was succeeded by Chachigadeva and Samantasimha respectively. After Samantasimha his son Kanhadadeva became ruler of Jalore.

During the reign of Kanhadadeva, Jalore was conquered in 1311 by Alauddin Khilji, the Sultan of Delhi.

Jalore was conquered by the Rathore of Ratlam and remained a part of Jodhpur State until it integrated into India.[2]

Main features:

The main poles or gates: Built into the front wall are four mighty gates or pols that lead into the fort: The Suraj Pol, Dhruv Pol, Chand Pol and the Sire Pol. The Suraj Pol or the "Sun gate" is built so that the first rays of the morning sun enter through this gateway. It is an impressive gate with a small watch tower built over it. The Dhruv Pol is rather simple looking compared to Suraj Pol.

Attractions inside the fort: The mahal or "the residential palace" inside the fort is now desolated, and what is left of it are the ruined symmetrical walls with huge rock formations around it. The cut-stone walls of the fort are still intact at many places. There are some drinking water tanks in the fort.[3]

The temples

There is an old Shiva temple, a temple devoted to Lord Shiva. It was built by Kanhaddev Ruler of Jalore. Same was renovated by Mah Singh Ruler of Jodhpur and built a Samadhi Mandir of Shri Jalandharnath. Recently this temple renovated again by Shri Santinathji Maharaj in 2005 with all facility for devotees. A triple temple dedicated to Amba Mata, Ashapuri and Hanuman ji is also located within the fort premises.

The Islamic mosques: The Kila Masjid (Fort Mosque) within the fort is also noteworthy as they demonstrate the widespread influence of the architectural decorations associated with the Gujarati styles of the period (i.e. late 16th century). This is because it was built by destroying existing Hindu temple. Another shrine in the fort is that of Saint Rehmad Ali Baba. Near the main gate, there is the tomb of Malik Shah, a noted Mohammedan saint.

The Jain temples: Jalore is also a place of pilgrimage for Jains and the famous Jain temples of Adinath, Mahavira, Parshvnath and Shantinath are located here.

The oldest temple is that of Adinath, which existed as far back as in the 8th century. The mandapa was subsequently built in 1182 A.D. by Yasovira, a Srimali vaishya. The temple stands out the most among the dark fort walls and rocky surrounding. Built in white marble this imposing structure is quite a sight.

The temple of Parsvanath was built by the ruler of Jalore and then rebuilt in 1785 A.D. This temple has a spectacular toran or an archway and a golden "cupola" in the hall meant for theatre performances. Built near the Bal Pol, which is situated northwest of the fort.

The temple of Mahavira was also known as Chandanavihara Nahadarao, named after a Pratihara ruler and a hero of Jain tradition who built it in the 14th century.

The temples of Santinatha and the Ashtapads are believed to have existed in the 13th century.

स्वर्णगिरि

स्वर्णगिरि (AS, p.1004) = 2. मारवाड़ राजस्थान में स्थित वर्तमान जालौर. इस जैन तीर्थ का तीर्थमाला चैत्यवंदन में प्रकार उल्लेख है--'वंदे स्वर्णगिरौ तथा सुरगिरौ स्वर्गीय श्रीदेवकीपत्तने'.[4]

जालौर

विजयेन्द्र कुमार माथुर[5] ने लेख किया है ...जालौर (राज.) (AS, p.364) : 12वीं शती से 14वीं शती ई. तक राजस्थान में जैन धर्म का उत्कर्ष काल रहा है. जालौर के इसी काल में बने हुए दुर्ग में महाराज कुमारपाल द्वारा निर्मित कई जैन मंदिर आज भी देखे जा सकते हैं. यहां 1303 के थोड़े समय पश्चात ही अलाउद्दीन खिलजी की बनवाई मस्जिद राजस्थान की सर्वप्राचीन मस्जिद मानी जाती है. इस मस्जिद की शिल्पशैली पर भारतीय वास्तुकला का प्रभाव प्राय: नगण्य ही है.

जालौर परिचय

जालौर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। जालौर पूर्व मध्यकाल का एक महत्त्वपूर्ण स्थल रहा है। महर्षि जाबालि की तपोभूमि जालौर को पहले जाबालिपुर कहते थे।

जालौर में सोनगरा चौहानों ने परमारों से जालौर को छीनकर अपनी राजधानी बनाया था। चौदहवीं शताब्दी के प्रारम्भ में यहाँ का शासक कान्हड़देव था, जो एक शाक्तिशाली चौहान शासक था।

जालौर पर ख़िलजी का अधिकार: सन 1305 ई. में कान्हड़देव ने तुर्की आक्रमण को विफल बनाया था। ऐसी मान्यता है कि तुर्कों (ख़िलजी) से कान्हड़देव का कई वर्षों तक संघर्ष चलता रहा और अंत में इसी संघर्ष में कान्हड़देव मारा गया। इस प्रकार जालौर पर ख़िलजी का अधिकार हो गया। ठीक इसी के साथ ख़िलजी की राजपूताना की विजय यात्रा पूरी हुई। कान्हड़देव की वीरता की गाथाएँ आज भी मारवाड़ के लोक जीवन में प्रतिध्वनित होती हैं।

जालौर का क़िला मारवाड़ के महत्त्वपूर्ण सुदृढ़ क़िलों में से एक है। आरम्भ में यह क़िला परमार शासकों के अधीन रहा। बाद में चौहानों और राठौड़ों का इस पर अधिकार रहा फिर यह मुसलमान शासकों के अधिकार में आ गया। यह क़िला हिन्दू पद्धति से बना है। क़िले में प्राचीन महल, कान्हड़देव की बावड़ी, वीरमदेव की चौकी, जैन मन्दिर और मल्लिकशाह की दरगाह आदि वास्तु शिल्प के मुख्य नमूने हैं। खगोल शास्त्र के प्रकाण्ड विद्वान् ब्रह्मगुप्त इस क्षेत्र से सम्बद्ध रहे हैं।

संदर्भ: भारतकोश-जालौर

जालौर के परिहार

स्रोत: लेखिका: डॉ. अनुपम सिंह - विंध्य क्षेत्र के प्रतिहार वंश का इतिहास (9वीं शताब्दी से वर्तमान तक), गुढुवा, जिला सतना (मध्य प्रदेश), प्रकाशक: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा, प्रथम संस्करण: 2006,पृ.43-47


(2) जालौर
मण्डौर के परिहारों की वंशावली [6]

[पृ.43]: जालौर राजस्थान के दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व मध्यकाल का एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है. जालौर का किला मारवाड़ के महत्वपूर्ण सुदृद्ध किलों में से एक है. नवी शताब्दी अर्थात प्रतिहार काल के पश्चात यह किला परमार शासकों के अधीन था. यह किला हिंदू पद्धति से बना है. इस किले में प्राचीन महल कान्हणदेव की बावड़ी वीरमदेव की चौकी. जैन मंदिर एवं मल्लिकाशाह की दरगाह आदि वास्तु शिल्प के मुख्य नमूने हैं.[7]

प्रतिहारों का मूल प्रदेश आबू पर्वत अर्थात माउंट आबू था. इस स्थान से ऋषि जी यज्ञोपवीत संस्कार से हुआ तभी से प्रतिहार अग्निवंशी कहलान लगे. कहा जाता है कि भारत भ्रमण करने से पहले ही यह क्षेत्र गुर्जर नाम से प्रसिद्ध हो गया था.[8] प्रतिहार सत्ता का विस्तार मंडोर मेड़ता से हुआ जो उन दिनों मारुमांड कहलाता था.[9] जब प्रतिहरों की एक शाखा अर्थात ज्येष्ठ शाखा मंडोर से जालौर आई तब प्रतिहरों को उनके समकालीन लोग गुर्जर कहने लगे और यही लोग जब स्थानांतरित होकर कन्नौज आए तब गुर्जर प्रतिहार नाम से विख्यात हुए.

प्रतिहारों के पतन के पश्चात गुर्जर देश में जब चालुक्य शक्तिमान हुए तब यही गुर्जर शब्द उनके लिए अगले तीन शताब्दियों तक प्रयुक्त होता रहा. गुर्जर की सीमा पर स्थित अणहिल पाटण गुर्जरपुर और गुर्जर नगर कहा गया है.[10] शनैः शनैः गुर्जर शब्द चालुक्यों द्वारा शासित समूचे भूभाग के लिए प्रयुक्त होने लगा. प्राकृत में उसी को गुजरात कहा जाने लगा.

जालौर में विभिन्न राजाओं का शासन काल इस प्रकार रहा:

नागभट्ट प्रथम और जालौर राज्य (730 756 ई.): सेनापति नागभट्ट प्रतिहार ने 730 ईस्वी में अपनी राजधानी भीनमाल जालौर को बनाकर एक शक्तिशाली परिहार राज्य की नींव डाली. सेना ने सम्राट के रूप में नागभट्ट का राज्याभिषेक किया. वह कुशल सेनापति एवं प्रबल देशभक्त था. नागभट्ट का ही काल वह कुसमय था जब अरब लुटेरों का आक्रमण भारत पर आरंभ हो गया था. अरबों ने सिंध प्रांत जीत लिया और फिर मालवा और गुर्जर राज्यों पर आक्रमण करना प्रारंभ किया. सिंध पर शासन करने वाला राज्यपाल जुनैद एवं खूंखार अरबी था. उसके पास घोड़ों और डाकुओं की भारी सेना थी. वह तूफान की तरह सारे पश्चिमी भारत को रोंदता हुआ जालौर की ओर आ रहा था. सभी छोटे-छोटे राज्यों में रहने वाले व्यक्ति अपना स्थान छोड़कर भाग रहे थे. नागभट्ट ही वह प्रथम योद्धा था जिसने जालौर ही नहीं अपने भारत देश को अरबों से मुक्त करने का बीड़ा उठाया था.[11]

[पृ.44]: नागभट्ट की सेना छोटी थी, किंतु वह स्वयं जितना साहसी, दिलेर और विवेकशील था, वैसी ही उसकी सेना थी. नागभट्ट ने जुनैद के विरुद्ध अपनी मुट्ठी भर सेना को खड़ा कर दिया - पहली लड़ाई में ही जुनैद को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. अरबों के विरुद्ध नागभट्ट की सफलता अल्पकालिक मात्र न थी, बल्कि उसने अरबों की सेना को बहुत पीछे खदेड़ दिया था. इस विजय का ऐसा प्रभाव पड़ा कि अनेक भयभीत राजे नागभट्ट से आकर मिल गए. एक वर्ष के बाद ही नागभट्ट ने सिंध पर आक्रमण कर दिया और जुनैद का सिर काट लिया. सारी अरब सेना तितर-बितर होकर भाग खड़ी हुई. दुश्मनों के हाथ से नागभट सैन्धक, सुराष्ट्र, उज्जैन, मालवा, भडोच आदि राज्यों को मुक्त कर लिया. [12]

सन 750 ई. में अब लोग पुनः एकत्रित हो गए और भारत विजय का अभियान छेड़ दि. सारी पश्चिमी सीमा अरबों के अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर उठी. नागभट्ट आग बबूला होकर युद्ध के लिए आक्रोशित हुआ. उसने तुरंत सीमा की रक्षा के लिए कूच कर दिया. 3000 से ऊपर अरब शत्रुओं को मौत के घाट उतार दिया और देश ने चैन की सांस ली. अपने रक्षक को नागभट्ट नारायण देव के नाम से अलंकृत किया,

तंदूशे से प्रतिहार केतनभृति त्रलोक्यरक्षास्पदे।
देवो नागभट्ट पुरातन पुने मूतिवर्षे भूणाद भूतम्॥[13]

भर्तृवड़्ढ चौहान नागभट्ट का सामंत था वह जैसा वीर था, वैसा ही सुयोग्य कवि भी. उसने नागभट्ट प्रशस्ति नमक अच्छे ग्रंथ की रचना की है जो इतिहास और काव्य दोनों है. उसने नागभट्ट को वामन अवतार नाम दिया है.[14] जिन्होंने राक्षसों से धरती का उद्धार किया था. चौहान सामंत ने जुनैद के उत्तराधिकारी तमीम को जी वीरता से पराजित कर चपोत्कट और भड़ोच [15] से मार भगाया कि नागभट्ट ने उसे सामन्त से भड़ोच का राजा ही बना दिया. सन 756 ईस्वी में नागभट्ट का स्वर्गवास हो गया. सन 756-775 तक उसके पुत्र ककुस्थ और पुत्र देवराज ने जालौर राज्य को संभाल.[16]

ककुस्थ: नागभट्ट प्रथम की मृत्यु के बाद उसका पुत्र ककुस्थ राज सिंहासन का उत्तराधिकारी हुआ. इसका दूसरा नाम कक्कुक था. क्योंकि वह सदैव अच्छी बातें करते हुए हंसता रहता था. इस कारण उसका नाम पडा था - ग्वालियर प्रशस्ति में उसे वंश का यश बढ़ाने वाला कहा गया है. यह एक साधारण शासक था, जिसका शासन काल घटना पूर्ण एवं अधिक दिनों तक न रहा.[17]

[पृ.45]: देवराज: कक्कुस्थ के बाद उसका अनुज देवराज (देशशक्ति) राजगद्दी का उत्तराधिकारी हुआ. ग्वालियर प्रशस्ति से विदित होता है कि उसने अनेक राजाओं तथा उनके शक्तिशाली पक्षधरों की स्वतंत्रत गति को रोक एवं शत्रुओं के विरुद्ध सफलता प्राप्त की.

सम्राट वत्सराज (775-800 ई.) : परिहार सम्राट का संस्थापक वत्सराज, देवराज एवं भूमिका देवी का प्रबल प्रतापी पुत्र वत्सराज था. उसने शास्त्र सूत्र ग्रहण करते ही अपने पूर्वज नागभट्ट की भांति राज्य की चतुर्दशी वृद्धि करने का निश्चय किया. उस समय उज्जैन में श्री हर्ष का ममेरा भाई भांडी शासन कर रहा था, वह बार-बार जालौर राज्य को अधीनता में लेने का पैगाम भेज रहा था. देवराज उससे डर रहा था. वत्सराज ने शासन ग्रहण करते ही उज्जैन पर आक्रमण कर दिया. राजा भांडी को कैद कर लिया और उसके संपूर्ण परिवार को राज्य से बाहर कर दिया. वत्सराज ने परिहार साम्राज्य की राजधानी उज्जैन को बनाया. [18]

ख्यानादि भण्डिकुलां मदोत्ककट काटि प्रकार तुलंघतो ।
य: साम्राज्य मर्धाज्य कार्मुक सखां सख्य हहादग्रहीत॥[19]

मंडोर राज्य के कमजोर होने के बाद भारत में तीन महा शक्तियों अस्तित्व में थीं.

1. परिहार साम्राज्य - उज्जैन, राजा वत्सराज

2. पाल साम्राज्य - गौड़ , राजा धर्मपाल

3. राष्ट्रकूट साम्राज्य - दक्षिण भारत राजा ध्रुव

वत्सराज के सम्मुख साम्राज्य के लिए पाल और राष्ट्रकूट दोनों ही समान खतरे थे. दोनों की निगाहें उज्जैन पर लगी थी. वत्स राज भी अवसर व साधन की प्रतीक्षा कर रहा था.

भण्डि पर विजय प्राप्त होने से वत्सराज को पर्याप्त धन, युद्ध सामग्री और सैन्य बल प्राप्त हो गया. इससे संपन्न होकर परिहार वंश के प्रमुख शत्रु धर्मपाल पर वत्सराज ने ही आक्रमण कर दिया. गंगा जमुना के दोआब में लड़ा गया वह युद्ध अति भयानक था. अंतत: धर्मपाल पीछे हटने लगा. वत्स राज्य ने उसे बंगाल की खाड़ी तक खदेड़ा, यहां पर पुनः एक निर्णायक हुआ. इस अनिर्णीत युद्ध में धर्मपाल ने ही संधी प्रस्ताव भेजा और उज्जैन साम्राज्य की अधीनता स्वीकार कर ली. गौड़ राज्य की विजय से वत्सराज का हौसला इतना बुलंद हुआ कि धर्मपाल ने और ध्रुव (राष्ट्रकूट) ने एक-एक राजछत्र और राज्य लक्ष्मी उसे भेंट कर दिया.[20]

हैसा स्वीकृति गौड़ राज्य कमलां मंतं प्रवेश्या विरात [21]

[पृ.46]: सन 780-81 ई. की महान विजय के समानांतर सन 798 अर्थात 18 वर्ष तक उज्जैन साम्राज्य का अकंटक यह काल न केवल राजस्थान वरन संपूर्ण उत्तरी भारत का वैभव काल था. प्रशासन की स्वच्छता, न्याय की आस्था और कृषि व्यापार की संपन्नता ने उज्जैन को भारत का मुकुट और वत्सराज को राजाधिराज का पद दिया. [22] सन 798 से लेकर 800 तक अर्थात 2 वर्ष का समय वत्स राज के लिए एवं परिहार साम्राज्य के लिए आपत्ति के वर्ष थे. वत्स राज को वृद्ध पाकर पाल राजा धर्मपाल और राष्ट्रकूट ध्रुव ने सम्मिलित सैन्य बल लेकर उज्जैन पर आक्रमण कर दिया. प्रथम और द्वितीय आक्रमण तो निष्फल हो गए किंतु सन 800 का युद्ध अंतिम था. वत्स राज की सेना पराजित होगई. उज्जैन पर धर्मपाल का अधिकार हो गया. उसने चक्रायुद्ध को कन्नौज का राजा बना दिया. ध्रुव ने उज्जैन की सारी धन संपदा लूटकर और दक्षिण चला गया. उज्जैन का पतन होते ही वत्सराज इसे छोड़कर मारवाड़ में शरण ले ली. [23]

राष्ट्रकूटों का वत्सराज पर आक्रमण: राष्ट्रकूट नरेश ध्रुव वत्सराज का समकालीन था. रधनपुर अभिलेख में लिखा है कि ध्रुव ने वत्सराज को पराजित कर राजस्थान (मरूदेश) में सरण लेने को विवश किया. इतना ही नहीं उसने वत्सराज के यश के साथ ही उन दो राज क्षत्रों को भी छीन लिया, जिन्हें उसने गौड़ राज्गोय से विजयश्री के रूप में प्राप्त किया था. अंतत: वत्सराज ने उज्जैन को छोड़कर अपने पुराने क्षेत्र जालौर में आकर आश्रय लिया एवं 1 वर्ष के अंदर ही स्वर्गवासी हो गया. ध्रुव के प्रत्यावर्तन के साथ ही गोड नरेश धर्मपाल ने प्राय: संपूर्ण उत्तर भारत को रौंदकर इंद्रयुद्ध के स्थान पर चक्रायुद्ध को राजा बनाया. उज्जैन के प्रतिहारों के लिए कठिन परीक्षा के दिन थे. जिसकी चुनौती वत्सराज के पुत्र नागभट्ट द्वितीय ने संघर्ष स्वीकार किया. [24]

जालोर किला

जलौर किला, जिसे स्वर्णगिरि (सुनहरा पर्वत) के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान राज्य के जलौर शहर का मुख्य आकर्षण है । यह 10वीं शताब्दी में परमारों के अधीन मारू वंश के नौ किलों में से एक है। यह राज्य के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली किलों में से एक है और इतिहास में इसे स्वर्णगिरि या "सुनहरा पर्वत" के नाम से जाना जाता रहा है। इसी किले से सोंगरा चौहानों ने दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलजी को हराया था । कुलदेवी माता आशापुरा , जिन्हें मोदरा माता के नाम से भी जाना जाता है, के आशीर्वाद से चौहानों ने जलौर और किले को एक नई दिशा दी। [ 1 ] [ 2 ]

जालोर किले का निर्माण 8वीं और 10वीं शताब्दी के बीच परमार राजपूतों के महाराजा द्वारा कराया गया था , और 10वीं शताब्दी में जालोर पर परमार शाखा का शासन था।

नाडोल के शासक अलहाना के सबसे छोटे पुत्र कीर्तिपाल ने जालोर के चौहान वंश की स्थापना की । उन्होंने 1181 में परमारों से जालोर पर कब्जा कर लिया और इस स्थान के नाम पर सोंगारा वंश का नाम धारण किया। उनके पुत्र समरसिंह ने 1182 में उनका स्थान लिया। उनके बाद उदयसिंह शासक बने। उदयसिंह का शासनकाल जालोर के इतिहास में स्वर्ण युग था। वे एक शक्तिशाली और कुशल शासक थे। उन्होंने एक विशाल क्षेत्र पर शासन किया। उन्होंने मुसलमानों से नाडोल और मंडोर को पुनः प्राप्त किया । 1228 में इल्तुतमिश ने जालोर को घेर लिया; हालांकि, उदयसिंह ने कड़ा प्रतिरोध किया। उनके बाद क्रमशः चाचिगदेव और समंतसिंह शासक बने । समंतसिंह के बाद उनके पुत्र कान्हाददेव जालोर के शासक बने।

कन्हाड़देव के शासनकाल के दौरान, 1311 में दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर पर विजय प्राप्त की थी ।

जालौर पर रतलाम के राठौरों ने विजय प्राप्त की और भारत में विलय होने तक यह जोधपुर राज्य का हिस्सा बना रहा । [ 3 ]

भौतिक विशेषताऐं जालोर किला एक खड़ी और सीधी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह 336 मीटर (1200 फीट) ऊँची चट्टानी संरचना से शहर पर नियंत्रण रखता है, जो दीवार और तोपों से सुसज्जित बुर्जों से सुरक्षित है।

किले में चार विशाल द्वार हैं; हालांकि, इस तक पहुंचने के लिए दो मील (3 किमी) लंबी घुमावदार चढ़ाई के बाद केवल एक ही तरफ से रास्ता है। किले तक पहुंचने का रास्ता उत्तर दिशा से है, जहां तीन पंक्तियों वाली किलेबंदी से होकर एक खड़ी और फिसलन भरी सड़क से होते हुए 6.1 मीटर (20 फीट) ऊंची एक ही प्राचीर तक पहुंचा जा सकता है। ऊपर चढ़ने में एक घंटा लगता है। यह किला पारंपरिक हिंदू वास्तुकला शैली में निर्मित है ।

मुख्य खंभे या द्वार

किले की अग्रभाग की दीवार में चार विशाल द्वार बने हुए हैं जो किले के अंदर जाने का रास्ता देते हैं: सूरज पोल, ध्रुव पोल, चांद पोल और सिरे पोल। सूरज पोल, जिसे "सूर्य द्वार" भी कहा जाता है, इस प्रकार बनाया गया है कि सुबह की पहली किरणें इसी द्वार से प्रवेश करती हैं। यह एक प्रभावशाली द्वार है जिसके ऊपर एक छोटा सा निगरानी बुर्ज बना हुआ है। सूरज पोल की तुलना में ध्रुव पोल अपेक्षाकृत सरल दिखता है।

किले के अंदर के दर्शनीय स्थल किले के अंदर स्थित महल या "आवासीय महल" अब वीरान पड़ा है, और इसके अवशेष के रूप में विशाल चट्टानी संरचनाओं से घिरी खंडहरनुमा दीवारें ही बची हैं। किले की तराशी हुई पत्थर की दीवारें अभी भी कई जगहों पर बरकरार हैं। किले में कुछ पीने के पानी के टैंक हैं। [ ​​4 ]

हिंदू मंदिर यहां भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन शिव मंदिर है। इसका निर्माण जालौर के शासक कान्हाददेव ने करवाया था। जोधपुर के शासक महा सिंह ने इसका जीर्णोद्धार करवाते हुए श्री जालंधरनाथ की समाधि बनवाई। हाल ही में, 2005 में श्री शांतिनाथजी महाराज ने भक्तों के लिए सभी सुविधाओं के साथ इस मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार किया। किले के परिसर में अंबा माता, आशापुरी और हनुमान जी को समर्पित एक त्रिपक्षीय मंदिर भी स्थित है।

इस्लामी मस्जिदें किले के भीतर स्थित किला मस्जिद भी उल्लेखनीय है क्योंकि यह उस काल (अर्थात 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध) की गुजराती शैली से जुड़ी स्थापत्य कला की व्यापक छाप को दर्शाती है। इसका कारण यह है कि इसका निर्माण एक मौजूदा हिंदू मंदिर को ध्वस्त करके किया गया था।

किले में स्थित एक अन्य तीर्थस्थल संत रहमद अली बाबा का है। मुख्य द्वार के पास, प्रसिद्ध मुस्लिम संत मलिक शाह का मकबरा है।

जैन मंदिर जालोर जैन धर्म के लोगों के लिए भी एक तीर्थस्थल है और यहां आदिनाथ , महावीर , पार्श्वनाथ और शांतिनाथ के प्रसिद्ध जैन मंदिर स्थित हैं।

सबसे प्राचीन मंदिर आदिनाथ का है , जो 8वीं शताब्दी से अस्तित्व में है। इसके बाद, 1182 ईस्वी में श्रीमाली वैश्य यशोविरा द्वारा मंडप का निर्माण करवाया गया था । यह मंदिर किले की काली दीवारों और चट्टानी परिवेश के बीच सबसे अलग दिखता है। सफेद संगमरमर से निर्मित यह भव्य संरचना देखने में बेहद आकर्षक है।

पार्श्वनाथ मंदिर का निर्माण जालौर के शासक द्वारा कराया गया था और फिर 1785 ईस्वी में इसका पुनर्निर्माण किया गया। इस मंदिर में एक भव्य तोरण या मेहराब और नाट्य प्रदर्शनों के लिए बने हॉल में एक स्वर्णिम गुंबद है। यह मंदिर बाल पोल के पास बना है, जो किले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

महावीर मंदिर को चंदनविहारा नाहदाराव के नाम से भी जाना जाता था, जिसका नाम प्रतिहार शासक और जैन परंपरा के एक नायक के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने इसे 14वीं शताब्दी में बनवाया था।

ऐसा माना जाता है कि शांतिनाथ और अष्टपदों के मंदिर 13वीं शताब्दी में अस्तित्व में थे।

XVIII Jalor Stone Inscription of Samarasimhaadeva S.V. 1239 (1182 AD)

Sanskrit Text
1. त्रलौक्यलक्ष्‍मीविपुलकुलगृहं धर्मवृक्षा मैयनाथक्रमकमलयुगं मंगलं वस्‍तुनोतु | मन्‍ये मंगल्य मिहिमोधप्रवेशे यस्य स्‍कंधप्रदेशे विल‍सति गवलश्‍यामला श्रीचाहुमानकुलांयरमृगांकश्रीमहाराजअणहिलान्‍वयोद्भवश्रीमहा
2..... श्रीवलीदुर्लितदलितरिपुबल पालदेवह्रदयानंदिनंदमहाराजश्रीसमरसिंहदेवकल्‍याणविजयरा जीविनि निजप्रौढिमातिरेकतिरस्‍कृतसकलपील्‍वाहिकामंडलत रा्रज्‍यचिंतके जोजलराजपुत्रे इत्‍येवं काले प्रवर्त्‍तमाने [|*
3. .... [ि]रपुकुलकमलेंदु: पुण्यलावण्यपात्रं धाम मोंदर्यलक्ष्‍म्‍या: | धरणितरूणनारीलोचनानंदकारी क्ष्मापति: सिंहवृत्ति: 2||तथा || ओस्‍प‍ित्तिकीप्रमुखबुधिचतु भवनोचितकार्यवत्ति | यन्‍मातुल: समभवत् किल खोजल
4. - - खंडितदुरंतविपक्षलक्ष: || 3 श्रीचंद्रगच्‍छमुखमंडनसुविहितयतिति- लकसुगुरूश्रीश्रीचंद्रसूरिचरणमलिनयुगलदुर्ललितराजहंसश्रीपूर्णभ्रदसुरिचरणकमल- :परिचरणचतुरमधुकरेण समस्‍तगोष्टिकसमुदायसमन्वितेन श्रीश्रीमालवशविभूषणश्रे-
ष्ठियशोदेवसुतेनस सदाज्ञाकारिनिज-
5. --तृयशोराजजगधरविधीयमाननिखिलमनोरथेन श्रेष्टियशोवीरपरमश्रावकेण सं-
वत 1239 वैशाखसुदि 5 गुरौ सकलत्रिलोकीतलाभोगभ्रमणपरिश्राँ[त]- :कमलाविलासिनीविश्रामविलासमंदिरं अयं मंडपो निर्मापित: ||तथा हि || नानादेशसमागतैर्नवनवै: स्‍त्रीपुंसवर्गैर्मु[हु]र्यस्‍यै-
6. - - - वावलोकनपरैर्नो तृप्तिरामाद्यते| सारं सारमथो यदीयरचना वैचित्‍यविस्‍फूर्जितं तै स्‍वस्‍थानगतैरपि प्रतिदंन मोत्‍कंठमावर्णयत || 4 वि [श्व]-
भरावरवधुतिलकं किमेतल्लीलारंविदमथ किं दुहितु: पयोर्ध: | दत्‍तं सुरैरमृत-
कुंडमिदं किमत्र यस्‍यावलोकनविधौ विविधा विकल्‍पा: ||5 गर्त्‍तापूरेण पातालं
7. ....[ण] महीतलं | तुंगत्‍वेन नभो येन व्‍यानशे भुवनत्रयं || 6 किं च || स्‍फूर्जद्योमसर: समीनमकरं कन्‍यालिकुंभा[कु]लं मेषाढ्यं सकुलीरसिंहमिथुनं प्रो-
द्यदृषालंकृतं | ताराकैर‍वमिंदुधामसलिलं सद्राजहंसास्‍पदं यावत्‍तावदिहादिना-
थभवने नंद्यादसौ मंडप: ||7 कृतिरिथं श्रीपूर्णभ्रदसूरीणां || भद्रमस्‍तु श्रीसंघाय||
Jalor Stone Inscription of Samarasimhaadeva S.V. 1239 (1182 AD)[25]

This inscription was found at Jalor, the principal town of the district of the same name, Jodhpur State. It is incised on two lintels, one above the other and standing upon pillars near the north end of the principal cloister of an old mosque, now used as a topkhana. The mosque is evidently constructed of materials supplied by demolishing old temples, and these two lintels appear to have been brought from an old Jaina shrine, as will be seen from the contents. Portions of these lintels have been cut off on their proper right in order to suit their new surroundings. The inscription on the upper lintel consists of 3 lines, while the lower one is composed of 4 lines. But though the inscriptions are thus engraved on two different stones, they really form one record. The portion extant is in a perfect state of preservation. The letters are here and there filled with mortar, but that does not prevent any one deciphering the record. The characters are Nagari. The letter sh is incised at least twice instead of kha, us in later Rajputana inscriptions. The sign for b occurs, and differs from v only by a minute dot in the loop of the latter. The language is Sanskrit, and the record it partly in pros and partly in verse. The verses are numbered, and are seven in all. In respect of orthography, the only point that calls for notice is the doubling of t in conjunction with a preceding r.

The record opens with an invocation (v.1) to Nabheya i.e. Rishi Tirthankara. It then refers to reign of Maharaja ... son of Maharaja Kirtipaladeva'. The latter we are told was the son of the .. who belonged to the lineage of Maharaja Alhana - "the moon in the sky of Chahamana". It further speaks of the Rajaputra Jojila as person looking after the affairs of the kingdom. We are informed that he held in ....the multitude of unsettled tribals ....district of Pilavahika. It the refers to Samarasimha and Jojala was maternal uncle. In Pilwa in Parbatsar district of Jodhpur state on the frontier of the ....and Taskaraka are perhaps the Bavris who all abound there. ...Seth Yashovira son of Jagadhara of Shrimala family. .... . The date of inscription was Thursday the bright half of vaishakha of the vikrama year 1239.


XIX Jalor Stone Inscription of Samarasimhaadeva S.V. 1242 (1185 AD)

Sanskrit Text
1. औ || संवत् 1221 श्रीजावालिपुरीयकांचनगिरिगढस्‍योपरि प्रभुश्रीहेमसुरिप्र- :वोधितगुर्जरेधराधीश्वरपरमारत्ततचौलक्‍या (||)
2. महाराज[ज]ाधिराजश्री [कु]मारपालदेवकारिते श्रीपा[र्श्‍व]नाथसत्‍कमू[ल]विंवमहितश्रीकु- :वरबिहारभिधाने जैनचेत्‍ये(1) मद्दीघिप्रव[र्त]नाय वृहद्वच्‍छीयवा-
3. दींद्रश्रीदेवाचार्याणां पक्षे आचंद्रार्क ससर्प्पिते|| सं. 1242 वर्षे एतद्देसा(शा)धिप चाहमानकुलतिलकमहाराजश्रीसमरसिंहदेवादेशेन भां. पासूपुत्र भा. यशो
4. वीरेण स[मु]ड़ते | श्री सहाजकुलादेशेन श्री देचार्यशिष्यै श्री पूर्ण्णदेवाचार्य:(|)
सं. १२५६ वर्षे ज्येष्ठसु. ११ श्रीपार्श्वनाथदेव तोरणादीनां प्रतिष्ठा-
कार्य कृते | मूलशिख-
5. रे व वानकमयध्वजादंडम्य ध्वजारोपणप्रतिष्ठायां छतायां || संवत १२६८ वर्षे
दीपोत्सवदिने अभिनवनिमंत्रप्रेक्षामध्यमंडपे श्रीपूर्ण्णदेवसूरिशिष्य श्रीराम-
चंद्राचार्य सुवर्ण्णमयकलमारोपणप्रतिष्ठा छता शुभं भवतु ||छ||
Jalor Stone Inscription of Samarasimhaadeva S.V. 1242 (1185 AD)[26]

The inscription is incised on a lintel in tho second storey of mosque referred to in No. XVIII. It consists of 6 lines of writing. The characters are Nagari. The language is Sanskrit, and the whole of the inscription is in prose. In respect of orthography, it is sufficient to notice (1) that the sign for v is used both for v and b, and (2) that ṇ is doubled in conjunction with a preceding r. The record contains four different statements, but all pertaining to one and the same temple. The first part speaks of a certain temple as having been built and consigned in tho [Vikrama] year 1221 to tho care of Devacharya for the dissemination of the true Jaina law (sad-vidhi). The temple was known as Kuvara-vihara and contained the principal imago (mula-bimba) of Parsvanatha. The temple, we are told, had been constructed by the Maharajadhiraja, Chalukya Kumarapala, the devout worshipper of the Arhats (param-araata), the lord of tho Gurjara country, after being enlightened by prabhu, Hemasuri, upon the fort of Kanchanagiri belonging to Jabalipura, i.e. Jalor. It will thus be seen that it was called Kuvara-vihsra after the Solanki king Kumarapala who built it. The second part says that if was rebuilt in V.E. 1242 by the Bhandari Yasovira, son of the Bhandari Pusu in accordance with the orders of the Maharaja Samarasimhadeva, the ornament of the Chahamana family and lord of " this country," i.e. apparently southern Marwar. This third part informs us that on the llth of the bright half of Jyaistha in the [Vikrama] year 1256, the work of installation was done, according to the behests of this royal family, by Purnadevacharya, pupil of Devacharya. The fourth and last part states that in V.E. 1268 on the day of the lamps festival (dipotsava), the ceremony of placing a golden cupola on the newly made hall intended for dramatic performances was carried out by Ramachandracharya, pupil of Purnadevasuri.


Jalore Inscription of v.s. 1268 (1211 AD)

डॉ. गोपीनाथ [27] लिखते हैं कि इस लेख में 6 पंक्तियाँ हैं . यह लेख एक मस्जिद में मिला था. संभवतः मंदिर की तोड़-फोड़ की समहरी का उपयोग मस्जिद बनाने में आक्रमणकारियों ने किया था. इस लेख से अलग-अलग समय-वि.स. 1221 , 1242 , 1256 , 1268 में कंचनगिरी पर स्थित विहार और जैन मंदिर के निर्माण का ब्यौरा मिलाता है. चालुक्य राजा कुमारपाल द्वारा यहाँ एक विहार का निर्माण देवाचार्य की अध्यक्षता में वि.स. 1221 में कराया था. इसके पश्चात वि.स. 1242 में चाहमान वंशीय समरसिंह देव की आज्ञा से भंडारी याशोवीर ने इसका पुनर्निर्माण करवाया. संवत 1265 में यहाँ ध्वजारोहण, तोरण आदि की प्रतिष्ठा हुई और संवत 1268 में दीपोत्सव पर पूर्नादेव सूरी के शिष्य रामाचंद्राचारी ने स्वर्ण कलश की प्रतिष्ठा की. इस लेख से उस समय की धार्मिक सह्श्नुता का पता लगता है.

Notable persons

External links

References

  1. Mehta, Pratap Singh (13 September 2017). Guns and Glories: Rajputana Chronicles. Notion Press. ISBN 978-93-5206-601-8.
  2. Rathors of Marwar pg.212
  3. Rajasthan: Lesser Known Destinations. Department Tourism, Art & Culture, Government of Rajasthan. 1999
  4. Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.1004
  5. Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.364
  6. लेखिका: डॉ. अनुपम सिंह - विंध्य क्षेत्र के प्रतिहार वंश का इतिहास (9वीं शताब्दी से वर्तमान तक), गुढुवा, जिला सतना (मध्य प्रदेश), प्रकाशक: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा, प्रथम संस्करण: 2006, p.47
  7. JRAS 1894,p.7
  8. ग्वालियर प्रशस्ति - मिहिर भोज
  9. मंडोवर का इतिहास - श्री सिंह, p. 41
  10. Epigraphia Indica, Vol 12,p.197
  11. Rajasthan Through Ages, Dashrath Sharma, p.339
  12. Rajasthan Through Ages, Dashrath Sharma, p.440-441
  13. वाराहि ताम्रपत्र अभिलेख वि.सं. 893 /836 ई. (कानपूर उत्तर प्रदेश) एपिग्रफिया इंडिका X 1 X p.15-16
  14. History of India , p.126
  15. राजपूताने का इतिहास p.161
  16. History of India , p.129
  17. राजस्थान का इतिहास p.954
  18. ग्वालियर प्रशस्ति - आर्कियोलोजी इन ग्वालियर, ग्वालियर 1934
  19. राजोरागढ़ प्रस्तर अभिलेख वि.सं.1016 (959 ई.) Epigraphia Indica 111, p.263
  20. राजपूताने का इतिहास p.159
  21. दौलतपुर ताम्रपत्र अभिलेख वि.सं. 900 (843 ई.) (जोधपुर) एपी.इंडिया X1X
  22. प्राचीन भारत का इतिहास 1-8
  23. पश्चिम निमाड़ गजेटियर p.2
  24. उज्जैन गजेटियर p.31
  25. Epigraphia Indica Vol. XI (1911-12): A S I, Edited by E. Hultzsoh, Ph.D. pp.52-54
  26. Epigraphia Indica Vol. XI (1911-12): A S I, Edited by E. Hultzsoh, Ph.D. pp.54-55
  27. शर्मा डॉ. गोपीनाथ शर्मा: राजस्थान के इतिहास के स्तोत्र, 1983, पृ. 100 -101

Back to Rajasthan