Dr Ratan Lal Jat

Dr Ratan Lal Jat (12.12.1948-13.11.2025) was Ex Minister of Education in Rajasthan. He won MLA Election in 1998 from Sahada constituency in Bhilwara, Rajasthan. He was Chairman of Seed Corporation from 2005-2008 in Bhairo Singh Govt. He was from Pachhmata village in Railmagra tehsil in Rajsamand district of Rajasthan.
डॉ. रतनलाल जाट
डॉक्टर रतनलाल जाट का जन्म 12 दिसंबर वर्ष 1948 को हुआ था. वे 1990 से पहले उदयपुर यूनिवर्सिटी में लेक्चर के पद पर थे. डॉ. जाट ने वर्ष 1990 में राजनीति की दहलीज पर कदम रखा. उससे पहले उनके पिता राजसमंद जिले की रेलमगरा पंचायत समिति से प्रधान रहे थे. वर्ष 1990 में डॉक्टर रतनलाल जाट ने पहली बार जनता दल से भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा और प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय को पराजित किया था.
इस दौरान डॉक्टर रतनलाल जाट को प्रदेश में भैरोंसिंह शेखावत की सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री बनाया था. वहीं, वर्ष 1993 में पूर्व मंत्री रतनलाल जाट ने भाजपा ज्वाइन की थी, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया. उस दौरान डॉक्टर जाट मामूली अंतर से पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय से पराजित हो गए. उसके बाद जाट ने पंचायत राज चुनाव लड़ा और 1995 से 1998 तक भीलवाड़ा जिला प्रमुख के पद पर काबिज रहे.
वर्ष 1998 में डॉक्टर रतनलाल जाट चुनाव मैदान में आए और उन्होंने कांग्रेस के मांगीलाल शर्मा को पराजित कर पुन: विधानसभा पहुंचे. साथ ही वर्ष 2003 में डॉक्टर रतनलाल जाट का कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश त्रिवेदी से मुकाबला हुआ और कैलाश त्रिवेदी वर्ष 2003 और वर्ष 2008 में विजयी हुए. इसके बाद जाट राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष भी रहे थे.
निधन
जिले की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जनप्रतिनिधि रहे पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट का जयपुर में 13.11.2025 को निधन हो गया. वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और जयपुर में उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थल राजसमंद जिले के रेलमंगरा पंचायत समिति के पछमता गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे किया गया. कमलेश चौधरी, रतनलाल जाट के पुत्र हैं.
External links
References
Back to The Leaders