Jump to content

Devgarh Pratapgarh

From Jatland Wiki
(Redirected from Devalapatan)
Author: Laxman Burdak IFS (R)
Devgarh Monuments
Map of Pratapgarh District

Devgarh (देवगढ़) is a village in Pratapgarh| tahsil in Pratapgarh District in Rajasthan.

Variants

Location

Devgarh is a village located in Pratapgarh tehsil of Pratapgarh district in Rajasthan, India. It is situated 14km away from Pratapgarh.

History

Devgarh is located on a small hill, 13 km away from Pratapgarh city, at average elevation of 1809 feet from the sea level. it is a famous ancient place of the district. It is also known as "Devaliya". Earlier it was the capital of Pratapgarh and famous as Devaliya State.

Jain History

Devaliya is situated about 10 km to the west of Pratapgarh. Devaliya was the old capital of Pratapgarh state. It is also called Devadurga, Devalpatan, Devagiri, Devgadh etc. It has been a famous centre of Digambars and several old icons dated Vikram 1393, 1394, 1459, 1479, 1509, 1518, 1521, 1522, 1524 etc may be seen here. The Bada Digambar Mandir here was constructed by Varsha Shaha. But he died before its completion and its Pratishtha was arranged by his son Vardhan and grandson Dayal in the Year Vikram 1774 (1718 AD). The inscription dated Magh Sudi 13 Vikram 1774 (February 2, 1718 AD) records the installation of the icon of Mallinath [p.137] as mulanayak. The Chhota Mandir was also completed in the above year. It was constructed by Humbad Rahiya and his son Jiwaraj. Some inscriptions outside certain temples are also interesting. An inscription dated Vikram 1774 magh Sudi 14, reports that during the days of paryusan festival of the two Jain sects, the manufacturing and consumption of liquor was banned. There is Surah description dated Vikram 1753, Shrawan Sudi 2 (21 July 1696 AD) near the Kotwali of Devlia which records that slotter of animals was prohibited on the chaturdashi, the 14th day of every fortnight. [1]

संरक्षण को तरसती देवों की नगरी देवगढ़

संरक्षण को तरसती देवों की नगरी देवगढ़, कभी प्रतापगढ़ रियासत की राजधानी

कांठल का इलाका अपने आप में समृद्ध इतिहास समेटे हुए हैं। भारतीय संस्कृति की कई पुरानी स्मृतियों के अवशेष आज भी जिले में दिखाई दे रही हैं। जिसमें कई ऐतिहासिक महत्व की धरोहरें भी धूल-धूसरित हो रही है। पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते यहां की इमारतें, छतरियां और मंदिर आदि जीर्ण-क्षीर्ण होते जा रहे हैं। क्षेत्र के लोग मानते हैं कि पुरानी इमारतों का रख-रखाव होने से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता हैं।

लुभाती है स्थापत्य कला: संस्कृति और लोककला को दर्शाती जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित देवगढ़ स्वयं में ही ऐतिहासिक नगरी है। यहां के मंदिरों में अनोखी कलाकृति देखने को मिलती हैं। प्राचीन शहर और कभी प्रतापगढ़ रियासत की राजधानी रहे देवगढ़ मेें कई ऐसे मंदिर हैं। जहां विराजित पुरातात्विक प्रतिमा और कलाकृति देखते ही लुभा लेती हैं। यहां के मंदिरों में आकर्षक मूर्तियां भी विराजित है। पुरातात्विक विभाग की अनदेखी के चलते यह नगरी दिनों-दिन उजाड़ होती जा रही हैं। यहां बने प्राचीन मंदिर रख-रखाव के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। यहां सुरक्षा नहीं होने के कारण कई मंदिरों में मूर्तियां तक गायब हो चुकी हैं। देवगढ़ में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 52 मंदिर बने हुए हैं।

छतरियां करती है आकर्षित: देवगढ़ में प्रवेश करते ही प्राचीन मंदिर और छतरियां बनी हुई है। जो हर किसी को अपनी और आकर्षित करती हैं। यहां बनी छतरियां भी प्राचीन कलाकृति की अनोखी मिशाल पेश करती है। लेकिन लम्बे समय से अनदेखी के कारण अब यह भी क्षतिग्रस्त होती जा रही हैं। लम्बे समय से इन पर ना तो रंग-रोगन हुआ है। ना ही इनकी समय-समय पर सफाई। मंदिरों व छतरियों पर बनी कलाकृति यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है, लेकिन पर्यटन के बेहतर इंतजाम नहीं होने के कारण अब यहां पर्यटक भी आना कम हो गए हैं।

राजाओं की नगरी होने के कारण बनी हुई है कई बावडिय़ां: देवगढ़ राजाओं की नगरी होने के कारण यहां कई बावडिय़ां भी बनी हुई हैं। मंदिरों के साथ-साथ यहां की बावडिय़ों की भी नक्काशी अनोखे तरीके से की हुई हैं। यहां की बावडिय़ों का निर्माण अनोखे तरीके से किया गया है। बावडिय़ों में सीढिय़ां उतरने के बाद दोनों तरफ गुफाएं भी बनी हुई है।

मंदिरों पर घासफूस व पेड़: यहां बने मंदिरों, दरवाजों व छतरियों पर अनदेखी के कारण घासफूस व बड़े-बड़े पेड़ तक उग गए हैं। सरकार की अनदेखी और पुरातत्व विभाग की लापरवाही के चलते इन ऐतिहासिक धरोहरों की बेकद्री हो रही है। प्रशासन प्राचीन धरोहरों की रक्षा के लिए भले ही आश्वासन देता रहा हो, लेकिन हालात जस के तस हैं। सुंदरता और कलाकृतियों की भव्यता नष्ट होने के कगार पर है। यही नहीं आज युवा अपनी सांस्कृतिक पहचान खोने के साथ पुरानी संस्कृति को भी भूलते जा रहे हैं।

Source - www.patrika.com, 19.12.2019

Notable persons

External links

References