Bayana
| Author: Laxman Burdak IFS (R) |

Bayana (बयाना) is a historical town and tahsil in Bharatpur district of Rajasthan, India. Bayana is also known as the "City of Banasura".
Variants
- Bayana बयाना, जिला भरतपुर, राज., (AS, p.607)
- Vijayagadha (विजयगढ़), 2. जिला भरतपुर, (Rajasthan) (p.851)
- Bijayagadh (बिजयगढ़)
- Shripatha (श्रीपथ)
- Bānapura (बाणपुर) (AS, p.620)
- Banapura (बाणपुर)
- Varanasi (वाराणसी)
- Shripatha (श्रीप्रस्थ)
- Shripura (श्रीपुर)
- Baranasi बारानसी =1. Varanasi (वाराणसी),2. Bayana (बयाना) (AS, p.622)
- Shriprastha श्रीप्रस्थ दे. Bayana बयाना (AS, p.922)
The Founders
Bayana is a historical city founded by Bana clan Jats who were the first rulers in this area. Bayana was their capital.
Location
Bayana is located in a small plain, between two hill ranges running more or less parallel to each other near the left bank of the Gambhiri River, at a distance of 36 km towards South from District head quarters Bharatpur . Bayana Pin code is 321401 and postal head office is Kachahri Bayana . Harnagar ( 3 KM ) , Seedpur ( 4 KM ) , Bidyari ( 5 KM ) , Shergarh ( 5 KM ) , Mahloni ( 5 KM ) are the nearby Villages to Bayana.[1]
Jat Gotras
Villages in Bayana tahsil

Adda, Aghawali, Ajnoli, Alapuri, Arauda, Bachhaina, Bagren, Baisora Bharatpur, Bajna, Bajoli, Bamoori, Ban Kookra, Bangaspura, Bansroli, Baori, Barkhera, Baroda, Bastrawali, Bayana ( Rural ), Bayana (M), Beerampura, Bhagori, Bhaja Moroli, Bidyari, Birhata, Biskhori, Brahmawad, Budhawar, Chahal Bayana, Chainpura Bayana, Chak Balrampur, Chak Beechhi, Chak Nawli, Chak Samantgarh, Chaukhanda, Cheekhru, Damdama, Dar Barahna, Dehgawan, Dewasarai, Dhadren, Dhurairi, Dumariya, Encholi, Etmadpur, Farso, Gajnua, Gazipur, Ghunaini, Gurdha Dang, Gurdha Nadi, Harnagar, Jheel (Nagla Medsingh), Imliya, Intkhera, Jaisora, Jarwar, Jaspura Moroli, Jaswant Nagar, Jhamri, Jhatola, Kachaira, Kair, Kakalpura, Kalsara, Kanawar, Kani, Kapoora Dahar, Kapoora Malooka, Karwari, Katariyapura, Katkar, Khan Khera, Khareri, Khatnawali, Kheri Dang, Kheriya, Kherli Gadasiya, Khohra, Khoot Khera, Khulawali, Kot, Kothi Khera, Lahchora Kalan, Lahchora Khurd, Lohatwara, Madanpur, Mahloni, Mahmadpura, Mahrawar, Malipura, Mangren Kalan, Mangren Khurd, Milakpur, Moodiya, Mor Talab, Muawali, Murki, Nadi Gaon, Nagla Andowa, Nagla Bahaduriya, Nagla Chheetariya, Nagla Chimman, Nagla Hota, Nagla Jhamra, Nagla Khatka, Nagla Khushaliram, Nagla Khushfaham, Nagla Kishan Vallabh, Nagla Kurwariya, Nagla Medsingh, Nagla Nabariya, Nagla Nirbhan, Nagla Purohit, Nagla Roopram, Nagla Sewa Kurwariya, Nagla Shyolal, Nagla Tirkha, Nahroli, Naroli Bayana, Nawli, Nayagaon Kalan, Nayagaon Khurd, Nithari, Palidang, Parua, Patti Shahjad, Peeloopura, Peeparra, Peepli, Pidawali, Popalpura, Purabai Khera, Puraharlal, Raroda, Raseri, Reechhauli, Sadhpura, Salabad, Samantgarh, Samogar, Samri, Santokpura, Sarai Bhamboo, Seedpur, Seopura, Sewla, Shahpur, Shekhpur, Shergarh, Sikandara, Singhan Khera, Singhaniya, Singhara, Singhrawali, Sookha Seela, Soopa, Sultanpur, Talimpur, Tarbeejpur, Tarsooma, Thana Dang, Thikariya, Turtipura,
History

The ancient name of Bayana was Shripatha or Shriprastha. It is a curious mixture of Hindu and Mohammad relics. Ruled by stalwarts like Mohammad Ghori, Sikandar Lodhi and Humayun, Bayana held a special place in history. According to Abul Fazal: "this town is the burial place of many illustrious men". It can be adjudged that various important battles were fought here. Ain-e-Akbari mention that in former times Bayana was the capital of a province of which Agra was merely a dependent village.
Bayana is famous for Bijaigarh (Vijaygarh) fort which was built by Jadon Raja Bijai Pal in 1040 A.D. The Bijaigarh fort contains several old temples and a red sandstone pillar bearing an inscription of Vishnuvardhan, a feudatory of Samudragupta. The fort was described as one of the most famous forts in India by Babur himself. Besides this there is a monolithic sandstone pillar, a curious combination of Hindu and Mohammedan styles, which bears many inscriptions.
Another important place is Usha temple, which was built during the reign of Raja Laxman Sen, by his wife.
James Tod[2] writes that The warriors assembled under Visaladeva Chauhan against the Islam invader included the ruler Dahima. The renowned Dahima was lord of Bayana ; also called Druinadhar.
Jat History
Bayana is tahsil place in Bharatpur district of Rajasthan. Its ancient name was Banapura (बाणपुर) which is associated with Banasura and his daughter Usha. Ukha temple is a monument of Usha. An inscription of 956 AD obtained from Usha Temple mentions name of the ruler as Laxman Sen. [3] Usha was a daughter of the king Banasura and wife of Aniruddha, grandson of Lord Krishna.[4] Aniruddha and Usha's son Vajra is ancestor of Bharatpur Sinsinwar Jat rulers.
Jain History
Bayana - [p.164]: Bayana is an ancient town. During the Gupta period it was ruled by a Republic of Varika tribe. Some Maharaj Mahasenapati, who was respected even by the Yaudheyas was ruling here, as is apparent from a fragmentary inscription. A Pundarika sacrifice was arranged here by Vishnuvardhana in 372 AD. A horde of the Gupta Gold coins was also noticed from this place. Later this territory came in the possession of the Surasena dynasty, who held it for a long time. Kama and Bayana were both centres of this dynasty. The ancient name of Bayana was Shripatha.The Chitralekha inscription of 955 AD speaks of a grant for a Vishnu Temple. It was also a centre of Jainism. Some Jain images were noticed from this place. Most of them are now in the Bharatpur museum. An icon was installed in 994
[p.165]: AD by Simhaka, Yasoraja and Nonaika under the instructions of Surasena of Vagada-Sangha, apparently a Digambar Saint. The Shvetambars also had influence here. The Ajmer Museum inscription of Vikram Era 1100 (1043 AD) is important as it records the name of a king Vijaya Pala during whose reign Maheshwar Suri Kamyaka-gachchha breathed his last. During the 12th century AD it remained the centre of Kharataragachchha, when Jinadatta Suri etc visited this area. In the beginning of the 15 century AD the place was ruled by the Awadhis, who also showed religious tolerance. During their reign several MSS were copied out. Dr Kailash Chandra has noticed inscriptions of Vikram era 1460 (1403 AD), 1496 (1439 AD), 1505 (1448 AD), 1513 (1456 AD) etc. from this place. One of the inscriptions contains the name of Shreshthi Dhana Raja, an Oswal from Ranthanbhore. Agarchand Nahta published several colophons of MSS commissioned by him. In Vikram era 1678 (1621 AD) Shreshthi Sahajpal, Pokarmal, Bhimdas etc constructed a part of the temple (Khadaghat) of Adinath.
बयाना, जिला भरतपुर
विजयेन्द्र कुमार माथुर[5] ने लेख किया है .....बयाना, जिला भरतपुर, राज., (AS, p.607): इस स्थान का प्राचीन नाम 'बाणपुर' कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, इसके अन्य नाम 'वाराणसी', 'श्रीप्रस्थ' या 'श्रीपुर' भी उपलब्ध हैं।
किंवदन्ती के अनुसार वाणपुर का सम्बन्ध बाणासुर तथा उसकी कन्या ऊषा से बताया जाता है। ऊखा मन्दिर ऊषा का ही स्मारक कहा जाता है। 956 ई. के एक अभिलेख में, जो ऊखा मन्दिर से प्राप्त हुआ था, यहाँ के राजा लक्ष्मण सेन का उल्लेख है।
एक अन्य अभिलेख बाबर के समय का (934 हिजरी या 1527 ई.), जिससे इस वर्ष में [p.608]: बाबर का बयाना पर अधिकार सूचित होता है। अवश्य ही बाबर के हाथ में यह प्रदेश राणा संग्राम सिंह के खानवा के युद्ध (1527 ई.) में पराजित होने पर आया होगा। बाबर के सेनापति महमूद अली का महल भीतरवाड़ी में अब भग्नावस्था में है।
महमूद अली के प्रधानमंत्री अजब सिंह भांवरा थे, जो जाति के ब्राह्मण बताए जाते हैं। इनके नाम से बयाना में भांवरा गली प्रसिद्ध है। इस गली में अजब सिंह के बनवाए हुए चौका महल, गिदोरिया कूप तथा अनासागर बाबड़ी आज भी वर्तमान में हैं।
बयाना बहुत समय तक जाट रियासत भरतपुर की रिज़ामत (ज़िला) था। हाल ही में 1137 ई. (1194 वि. सं.) का एक अभिलेख पाल नरेशों के समय का मागरौल नामक ग्राम से प्राप्त हुआ है, जो इस प्रकार है— संवत् 1194 अगहन स्वस्ति श्री ठाकुर साहू राम कील माहड़ ग्राम भाँगसरुवास हर्डखे श्री देवहज श्री पाल लिखी मिति 3'।
यहाँ के पाल नरेशों में विजयपाल प्रसिद्ध है। इन्हीं के नाम से स्थापित विजय मंदिर गढ़ आज भी भग्नावस्था में यहाँ स्थित है. विजयपाल के पुत्र तिहिनपाल के तीन पुत्र थे, जो पाल भाई नाम से प्रसिद्ध हुए। 1243 विक्रम संवत=1186 ई. का एक अन्य हिन्दी अभिलेख भी यहाँ पर मिला है।
बयाना परिचय
बयाना राजस्थान राज्य के भरतपुर ज़िले में स्थित एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। एक 'ख्यात' लेखक सूचित करता है कि, वर्तमान बयाना के स्थान पर 'करावली राजवंश' का पहला शासक विजयपाल, जो मथुरा से यहाँ आया था, ने विजयमंदिर नाम से गढ़ बनाया। इस दुर्ग का नाम बाद में बयाना पड़ गया। 'ख्यात' लेखक से यह जानकारी भी मिलती है कि, विजयपाल के साथ महमूद ग़ज़नवी का संघर्ष हुआ था। इसी वंश का एक अन्य प्रतिभाशाली शासक तिहिनपाल या तवनपाल था, जिसने आस-पास का काफ़ी क्षेत्र अपने अधिकार में कर लिया था और 'परमभट्टारक महाराजाधिराज परमेश्वर' की उपाधि धारण की थी। तिहिनपाल के तीन पुत्र थे, जो पाल भाई नाम से प्रसिद्ध हुए। 1243 विक्रम संवत=1186 ई. का एक अन्य हिन्दी अभिलेख भी यहाँ पर मिला है। 1196 ई. में मुहम्मद ग़ोरी का इस क़िले पर अधिकार हो गया।
इब्नबतूता ने अपने वृत्तांत में जिन भारतीय शहरों का उल्लेख किया है, उनमें बयाना भी शामिल है, जो उसके महत्त्व को दर्शाता है। जियाउद्दीन बरनी अपने ग्रंथ में अलाउद्दीन ख़िलजी एवं बयाना के क़ाज़ी मुगीसुद्दीन के बीच लम्बी बातचीत का वर्णन करता है।
बाबर के आक्रमण के समय अफ़गानों का इस पर अधिकार था। राणा साँगा और बाबर में बयाना के निकट ही खानवा के मैदान में संघर्ष हुआ था। बाद में यह शेरशाह सूरी के अधिकार में चला गया। यहाँ से बाबर का अभिलेख भी मिला है। मुग़ल काल और बाद में यह भरतपुर के जाट राजाओं की एक रियासत बन गया।
सामरिक महत्त्व: आगरा के निकट होने के कारण बयाना का दुर्ग सामरिक महत्त्व रखता था। बयाना मध्यकाल में नील की खेती के लिए प्रसिद्ध था। बयाना में सर्वश्रेष्ठ किस्म की नील का उत्पादन होता था, जबकि घटिया किस्म की नील का उत्पादन दोआब, खुर्जा एवं कोइल (अलीगढ़) में होता था। सर जदुनाथ सरकार लिखते हैं कि बयाना की नील भारत के अन्य क्षेत्रों की नील से 50 प्रतिशत अधिक मूल्य पर बिकती थी। यहाँ से नील इराक होते हुए इटली तक भेजी जाती थी।
पुरामहत्त्व: 'ऊखा मन्दिर' से प्राप्त 956 ई. के एक अभिलेख से ज्ञात होता है कि यहाँ का राजा उस समय लक्ष्मण सेन था। बयाना आगरा के निकट स्थित होने के कारण इतिहास में बहुत प्रसिद्ध रहा है। यहाँ से गुप्तकालीन सिक्के भी प्राप्त हुए हैं, जो यह साबित करते हैं कि यहाँ गुप्त शासकों का शासन भी रहा था। बयाना अपनी बेहतरीन क़िस्म की नील की पैदावार के लिए प्रसिद्ध था।
बयाना से 1821 ई.सोने के सिक्कों का भारी ढेर प्राप्त हुआ है, जो गुप्तकालीन हैं। इससे गुप्त शासकों की आर्थिक समृद्धि का प्रमाण मिलता है। इनमें अधिक सिक्के चन्द्रगुप्त द्वितीय के हैं। इन सिक्कों में कई नये प्रकार के सिक्के हैं, जो गुप्त शासकों की विविधता प्रमाणित करते हैं। इन सिक्कों से गुप्तवंशीय कुमारगुप्त द्वितीय के इतिहास पर नया प्रकाश पड़ता है। यह अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 540 ई. के आस-पास हूणों के आक्रमण के समय इस खज़ाने को ज़मीन में गाड़ दिया गया था। यहाँ से स्कन्दगुप्त का एक ही सिक्का मिला है।
संदर्भ: भारतकोश-बयाना
बाणपुर
विजयेन्द्र कुमार माथुर[6] ने लेख किया है ...देखें- 1. बयाना, 2. महाबलीपुरम्
विजयगढ़
विजयेन्द्र कुमार माथुर[7] ने लेख किया है ...1. विजयगढ़ (AS, p.851): जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के एक अति प्राचीन दुर्ग के लिए यह स्थान उल्लेखनीय है. किले के मार्ग में एक शिला पर प्रागैतिहासिक चित्रकारी अंकित है इसमें एक योद्धा तथा सिंह की आकृतियां बनी हैंं. किले की पहाड़ी पर पांचवी सदी ई. से आठवीं सदी ई. तक के 20 से अधिक अभिलेख उत्कीर्ण हैं.

2. विजयगढ़ (AS, p.851): विजयगढ़ भरतपुर ज़िला, राजस्थान का ऐतिहासिक स्थान है। यह बयाना से 2 मील की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित है। यहाँ से यौधेय-गण का एक शिलालेख (दूसरी शती ई.) प्राप्त हुआ है, जिससे इस काल में यौधेयों के राज्य का प्रसार इस क्षेत्र में सिद्ध होता है। गिरनार स्थित रुद्रदामन (लगभग 120 ई.) के अभिलेख में उसकी यौधेयों पर प्राप्त विजय का उल्लेख है। बाद में यौधेयों को गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त से भी परास्त होना पड़ा था, जैसा कि 'हरिषेण' लिखित प्रयाग-प्रशस्ति (पंक्ति 22) से ज्ञात होता है। विजयगढ़ के इस अभिलेख से इसके खंडित होने के कारण और अधिक ऐतिहासिक जानकारी नहीं मिल सकी। विजयगढ़ से वारिक कुल के राजा विष्णुवर्धन का एक प्रस्तर स्तंभ लेख भी मिला है। इसमें संवत 428 दिया हुआ है, जो लिपि के आधार पर अभिलेख की परीक्षा करने से, विक्रम संवत (=372-373 ई.) जान पड़ता है। यदि उक्त तिथि का अभिज्ञान ठीक हो तो वारिक-विष्णुवर्धन को समुद्रगुप्त का समकालीन तथा उसका करद सामंत मानना पड़ेगा। यहाँ से प्राप्त अभिलेख में विष्णुवर्धन द्वारा पुंडरीक यज्ञों के पश्चात् 'यूपस्तंभ' के निर्माण करवाए जाने का उल्लेख है।
विजयगढ़ का यौधेय शिलालेख
विजयगढ़ का यौधेय शिलालेख संस्कृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में है। यह अभिलेख भरतपुर (राजस्थान ) के बयाना नामक कस्बे से लगभग दो मील ( ≈ 3.2 किमी) दक्षिण-पश्चिम स्थित विजयगढ़ नामक पहाड़ी दुर्ग की भित्ति के भीतरी भाग में लगा मिला था। यह मूलतः किसी बड़े लेख का अंश है; इसमें आरम्भ की केवल दो पंक्तियों का अंश उपलब्ध है। उनका उत्तरांश तो अनुपलब्ध है ही, साथ ही यह भी अनिश्चित है कि मूल लेख में कुल कितनी पंक्तियाँ थीं।
संक्षिप्त परिचय
नाम :- विजयगढ़ का यौधेय शिलालेख (Yaudheya Rock Edict of Vijaygarh )
स्थान :- विजयगढ़ दुर्ग, बयाना, भरतपुर, राजस्थान
भाषा :- संस्कृत
लिपि :- ब्राह्मी
समय :- लगभग 300 ई०, गुप्तपूर्वकाल
विषय :- अस्पष्ट
मूलपाठ
१. सिद्धम् [ ॥ ] यौधेय-गण पुरस्कृतस्य महाराज महासेनापते। पु……
२. ब्राह्मण पुरोग-चाधिष्ठान शरीरादि कुशलं पृष्ट्वा लिखत्या स्तिरस्मा…..
हिन्दी अनुवाद
सिद्धि [ ॥ ] यौधय-गण द्वारा पुरस्कृत (मनोनीत, निर्वाचित) महाराज महासेनापति पु…… ब्राह्मण, पुर के प्रमुख (अग्रणी) तथा अधिष्ठान के [ के अधिकारियों ] के शरीर आदि की कुशल पूछते (चाहते) हुए लिखते हैं…….
महत्त्व
विजयगढ़ का यौधेय शिलालेख खण्डित होने के कारण अभिलेख का प्रयोजन नहीं कहा जा सकता। इसका महत्त्व केवल इस बात में माना जाता रहा है कि इससे यौधेयगण के प्रमुख की उपाधि की जानकारी प्राप्त होती थी। प्रशासन के स्वरूप पर उससे कोई प्रकाश नहीं पड़ता था। अगरोहा से प्राप्त मुद्रांक के अनुरूप ही इस लेख की प्रथम पंक्ति है और उसके परिप्रेक्ष्य में इसे सहज भाव से देखा और समझा जा सकता है। स्वतन्त्र रूप में अब इसका कोई महत्त्व नहीं है।
यौधेयों का उल्लेख साहित्यों व अभिलेखों में कई स्थानों पर मिलता है; जैसे
पाणिनि कृत अष्टाध्यायी में उन्हें ‘आयुधजीवी संघ’ कहा है।
रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख में इनका विवरण मिलता है।
लुधियाना से प्राप्त एक मिट्टी की मुहर पर ‘यौधेयानाम् जयमन्यधराणाम्’ लेख उत्कीर्ण है।
समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति की २२वीं पंक्ति में यौधेय का उल्लेख मिलता है।
इस तरह यह ज्ञात होता है कि यौधेय जन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब में निवास करते थे। वे एक वीर, साहसी और स्वाभिमानी लोग थे। वे शकों, कुषाणों संघर्षरत रहे। अंततः वे गुप्त साम्राज्य में विलीन हो गये।
यौधेयों के सिक्के सहारनपुर, देहरादून, देहली, रोहतक, लुधियाना और काँगड़ा मिले हैं। उनके प्रारम्भिक सिक्कों में उनको यौधेयन जबकि बाद के सिक्कों में यौधेय गणजनस्य कहा गया है। यौधेय लोग युद्ध के देवता कार्तिकेय के उपासक थे।
Source - ज्ञान दर्पण -विजयगढ़ का यौधेय शिलालेख
ठाकुर देशराज ने लिखा है
ठाकुर देशराज[8] ने लिखा है .... उत्तरोत्तर संख्या वृद्धि के साथ ही वंश (कुल) वृद्धि भी होती गई और प्राचीन जातियां मे से एक-एक के सैंकड़ों वंश हो गए। साम्राज्य की लपेट से बचने के लिए कृष्ण ने इनके सामने भी यही प्रस्ताव रखा कि कुल राज्यों की बजाए ज्ञाति राज्य कायम का डालो। ....द्वारिका के जाट-राष्ट्र पर हम दो विपत्तियों का आक्रमण एक साथ देख कर प्रभास क्षेत्र में यादवों का आपसी महायुद्ध और द्वारिका का जल में डूब जाना। अतः स्वभावतः शेष बचे जाटों को दूसरी जगह तलाश करने के लिए बढ़ना पड़ा। .... बाना लोगों ने ईरान के देश में जाकर बस्ती आबाद की जहां उनके नाम पर ही उस नदी का नाम मशहूर हो गया जिसके कि किनारे वे जाकर बसे थे। भारत में बाणगंगा के किनारे से उठकर गए थे जहां पर कि आजकल बयाना आबाद है। उषा इन्हीं लोगों की पुत्री थी। कृष्ण से लड़ने के कारण भक्त लोगों ने बान लोगों के सरदार को बाणासुर कहा है किंतु बात ऐसी नहीं है। कंस, बान, दंतवक्र यह सब चंद्रवंशी थे असुर नहीं थे। कुछ लोग मानते हैं कि स्कैंडेनेविया को बान के लड़के स्कंद ने आबाद किया था।
दलीप सिंह अहलावत लिखते हैं
चूड़ामन ने अपने पिता ब्रजराज के जीवनकाल में रूपवास, बाड़ी, बसेडी, सिरमथरा, बयाना तथा कठूमर के बीहड़ जंगल तथा पहाड़ों में शरण लेकर नवीन छापामार दल संगठित कर लिए थे। इन दलों ने पांच-छः वर्ष तक आगरा, दिल्ली तथा रणथम्भौर मुगल सरकारों के मध्य भाग में लूटमार करके अराजकता को फैलाया। मुगल सरकारों के सूबेदार तथा परगनों के फौजदार क्रान्तिकारी समूह की गतिविधियों को नियन्त्रित रखने में पूर्णतः असफल रहे। अपने पिता ब्रजराज तथा ज्येष्ठ भ्राता भावसिंह की मृत्यु के बाद वह अपने लड़ाकू जाट सैनिकों के साथ कठूमर परगना को छोड़कर अपनी जन्मभूमि (सिनसिनी परगना) में वापिस लौट आया। इस समय समस्त गांवों के सिनसिनवार जाट मुखियाओं की एक पंचायत बैठी और उस पंचायत ने फतेसिंह (सुपुत्र राजाराम) को अयोग्य समझकर चूड़ामन को सिनसिनवार जाट पंचायत का प्रधान निर्वाचित किया। यह पंचायत 1702 ई० के आस-पास हुई थी।[9]
बाना जाटवंश
दलीप सिंह अहलावत[10] के अनुसार बाना चन्द्रवंशी जाटवंश सुप्रसिद्ध नरेश बाणासुर के नाम से प्रचलित हुआ। बयाना, जो जिला भरतपुर में है, इस वंश के क्षत्रियों की राजधानी थी। यहां की राजकुमारी उषा का विवाह श्रीकृष्ण जी के पौत्र तथा प्रद्युम्न के पुत्र अनिरुद्ध से हुआ था। उषा का स्मृति मन्दिर बयाना में आज भी विद्यमान है। बाद में इस नगर पर वरिक2 (जाटवंश) और फिर सिनसिनवारों (जाटों) का आधिपत्य स्थिर हुआ।
बाना जाटों का राज्य भारतवर्ष की पश्चिमी सीमा पर भी रहा है। जाट्स दी ऐनशन्ट् रूलर्ज पृ० 224 पर बी० एस० दहिया ने लिखा है कि “अहलावत व बाना जाट भारतीय सीमा पर शत्रु को रोकने वाले द्वारपाल थे।” (हवाला अलबुरुनीज् इण्डिया बाई सचाऊ पृ० 193)।
यह बाना वंश शुद्ध वैदिकधर्मी रहा। सिक्खों और मुसलमानों में इनकी सत्ता नहीं है। अजमेर के समीप व्यावर में, जिला बीकानेर में भदानार, कड़ियार, खाण्डा, जिला मेरठ में गिरधरपुर, चित्तौली, चंदौड़ी आदि गांव बाना जाटों के हैं।
बाना लोग बानगंगा (बयाना क्षेत्र) के किनारे से उठकर ईरान देश में गये। वहां जाकर बस्ती आबाद की जहां उनके नाम पर वहां की नदी का नाम बाना नदी पड़ गया3।
- 1. जाटों का उत्कर्ष पृ० 330, लेखक योगेन्द्रपाल शास्त्री।
- 2. देखो तृतीय अध्याय वरिक वंश प्रकरण।
- 3. जाट इतिहास (उत्पत्ति और गौरव खण्ड) पृ० 150 लेखक ठा० देशराज।
जाट वीरों का इतिहास: दलीप सिंह अहलावत, पृष्ठान्त-305
भारत की वेद कालीन प्राचीनतम स्थली बयाना
भारत की वेद कालीन प्राचीनतम स्थली बयाना ! भारत की प्राचीनतम स्थली जहां कभी वेदों की ऋचाओं का गायन होता था किंतु युग परिवर्तन के साथ संख्यातीत ध्वंसो और निर्माणों के क्रम में गुजरती हुई जो स्वयं इतिहास बनी आज भी जीवित है। पश्चिम रेलवे के दिल्ली-मुंबई मार्ग पर स्थित वह स्थली बयाना नाम से प्रसिद्ध है।
इतने मजार के प्रचलित किवदंती के अनुसार, यदि वहां 3 कब्र और बन जाती तो बयाना मेदनी दूसरी मदीना बन जाती। यह मकबरे, विस्तार में सोए मजारों के ताबीज उन अनवरत चलते रहे युद्धों के साक्षी हैं जो शताब्दियों तक हिंदू और मुस्लिम सत्ताओं के मध्य, तथा बाद में परस्पर मुस्लिम सत्ताओं के बीच बयाना पर अधिकार को लेकर चलते रहे। राजनैतिक युद्धों की अटूट श्रंखला का हार पहने हुए बयाना भारत के इतिहास में अपने ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व का प्रमाण, इतिहास के शोधकर्ताओं के लिए एक चुनौती, प्रस्तुत कर रहा है। वेद काल से लेकर आज तक ध्वंस और निर्माणों का जो जीवन बयान ने बिताया है भारत के शायद अन्य किसी नगर ने नहीं।
युगो के अनुसार इसके अनेक नामकरण भी होते रहे हैं, वेद काल से लेकर महाभारत काल के बाद तक श्रीप्रस्थ, गुप्त काल में श्रीपथ, संत पाल के शासनकाल में संतपुर, बालचंद के काल में रामगढ़, विजयपाल के शासनकाल में विजय मंदिर गढ़ और मुस्लिम काल में बयाना पुकारा जाता रहा।
बयाना वेद काल से लेकर ईसा पूर्व की छठी शताब्दी की अंतिम दशाब्दियों तक मत्स्य जनपद का भाग रहा फिर नवोदित मथुरा के सौरसेन शासकों के अधिकार में चला गया, ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में यौधेयों के गणराज्य का भाग हो गया जिन्होंने कालांतर में गुप्त नरेशों को सौंप दिया। ईशा की चौथी शताब्दी के अंतिम दशकों में हूणों ने इसे तहस-नहस करके रख दिया, जिनसे मालवा नरेशों ने इसको छिना।
सातवीं शताब्दी में यदुवंशी राजा सिंधुपाल ने इसे अपने अधिकार में करके पुनः बसाया, जिसके वंशधरों से गुर्जर प्रतिहारों ने छीन लिया, किन्तु फक्क वंश ने इसे पुनः अपने अधिकार में किया,जिस वंश के अंतिम नरेश लक्ष्मण सेन की पत्नी चित्रलेखा ने 956 ईसवी में एक सुंदर विष्णु मंदिर बनवाया जो उषा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस देवालय की स्थापत्य कला और दर्शनीय सुंदरता उसके सहवाग से देखी जा सकती है जिसे मस्जिद कहकर विवाद खड़ा किया गया था किंतु अब पुरातत्व विभाग की निधि है। फक्क वंश से बयाना यदुवंशियों के पास आया जिनके राजा विजयपाल ने इसे विजय मंदिर गढ़ के नाम से बसाया और पर्वतमाला पर स्थित दुर्ग को दुर्भेध रूप देकर के उसका भी नाम विजय मंदिर गढ़ रखा। विजय मन्दिर गढ़, यथा नाम तथा गुण उत्तरी भारत के 3 अजय दुर्गों में से एक। जिस महमूद गजनवी ने भारत को 11 बार रौंदा, वह यहां से साल भर तक सिर फोड़ कर निराश अपना मुहासिरा उठाकर बनारस की ओर चला गया तो वह विजय मन्दिर गढ़ ही था। इन्हीं महाराजा विजयपाल के विषय में एक जनश्रुति आज तक जीवित है कि उनके पास पारस पत्थर था और उनकी 80000 हाथियों के भार की सुवर्ण राशि किस दुर्ग में कहीं भूमिश्थ है।
महमूद गजनवी धन का लालची था और मन्दिरों को लूटपाट कर उनकी अपार संपदा समेट कर गजनी चला जाता था, विजय मंदिर गढ़ पर उसका आक्रमण और पूरे 1 साल तक का घेरा किसी राजनीतिक उद्देश्य का नहीं था, महाराजा विजयपाल की अपार संपदा ही गजनवी के लिए आकर्षण होना चाहिए। विजयपाल के उत्तराधिकारियों ने भी मोहम्मद गोरी को वापस धकेल दिया था किंतु गुलाम वंश के शासक अल्तमस और बलबन के क्रमशः लंबे युद्धों के परिणाम स्वरूप ही बयाना मुस्लिम सत्ता के हाथ आया, जिनमें चोटी के मुस्लिम सेनापति यहां मारे गए, जिनमें अबू बकर कंधारी, का नाम आबू खंडार के नाम से आज तक भी जिंदा है। कालांतर में बयाना लोदियों और लोधियों के हाथ से चित्तौड़ के राणा सांगा के अधिकार में आता है जिन का वर्चस्व ग्वालियर तक विस्तृत था। इन्हीं राणा सांगा से टकराकर बाबर की वीरता और धीरज जब साथ छोड़ गए, तो उसने सैनिकों को प्रभावित करने के लिए, बयाना की एक मस्जिद में, जो आज भी मौजूद है, अपने शराब पीने के सोने चांदी के प्याले तोड़ दिए थे इस शपथ के रूप में कि वह कभी मद्यपान नहीं करेगा। दूसरे दिन खानुवा नामक स्थान पर राजपूताने की सम्मिलित सैनिक शक्ति और बाबर की सेना का आमना सामना हुआ। इस युद्ध में सबसे पहला गोला 9:30 बजे मारवाड़ की सेना ने दागा था। भारत का भाग्य निर्णायक घमासान युद्ध चल रहा था और बाबर पराजय की दहलीज पर चिंतित खड़ा हुआ था कि अकस्मात एक घातक तीर ने राणा सांगा को मूर्छित कर दिया और उनकी प्राण रक्षार्थ उनके साथी उन्हें रणभूमि से बाहर ले गए। राणा सांगा के हटते ही राजपूती कटक, घटाओं की भांति, छिन्न-भिन्न हो गया और बयाना ने भारत का राजमुकुट अंततोगत्वा मुगलों के सिर पर रख दिया। यद्यपि बीच में बयाना बाबर के हाथ से निकल कर तातार खान और तातार खान के हाथ से हुमायूं के भाई हिनदाल और हिमायू के विदेश पलायन काल में शेरशाह सूरी के हाथ में आया, जिसने उसे एक सड़क द्वारा आगरा से जोड़ दिया।
सूरवंश के पतन के बाद पुनः यहां मुगल आधिपत्य स्थापित हुआ, अकबर ने रूपबास के महलों को अपना शिकार गाह बनवाया दक्षिण विजय के पश्चात अकबर के उपयोग हेतु यहां बयाना में क्षत्रिय बनवाई गई लाल खान के मजार पर झझरी लगवाई गई काले खान का मजार बनवाया गया दोनों मजारों के बीच में बाग लगवाया गया जहांगीर ने अपनी मां की आज्ञा अनुसार बयाना की कोख ब्रम्हा बाद में एक बावड़ी बनवाई उस पर दरवाजा बनवाया और दाग लगवाया। बयाना कश्मीर से दीवार की बात सीधे खड़े पहाड़ के नीचे नीचे विजय मंदिर गढ़ को जाते में सुंदर बावरियों की श्रंखला मिलेगी ।
सुप्त ज्वालामुखी के क्रमानुसार साथ गैरों को पूरित कर जो जलधारा मैदान में उतरती है जिसे मदाईन कहते हैं, उसकी तलि में एक संस्कृति देवी पड़ी है जो कभी कबार मकानों के लिए खोदे पशानो पर मूर्तियों कलापूर्ण भव्य तोरण द्वारा के खंडों के रूप में बाहर आती रहती है संभवत यह जैन संस्कृति की समाधि है जो कभी यहां फली फूली और विदेशियों द्वारा नष्ट की गई बयाना में अभी कतिपय शिलालेख अस्तित्व में रह गए हैं एक मुख्य दुर्ग में महाराजा विजय वर्धन द्वारा किए गए यज्ञ का पासवर्ड स्तंभ एवं शिलालेख में एक ऊंचा मंदिर में है जो समकालीन ऐतिहासिक सूत्रों का, जो खो चुके हैं ज्ञान कराता है।
दुर्ग के शिलालेख के स्थान से क्षितिज तक फैला हुआ सस्य श्यामल विस्तार जो वर्णमाला और पर्वत में विलीन हो जाता है, एक सजीव सम्मोहन है, जिससे कोई भी भावना प्रधान व्यक्ति बच नहीं सकता।
एक कहावत है दखिंन की कमाई गदहखार में गवांई , यह संकेत करती है जाट शक्ति के उदय की ओर, जिसने दक्षिण से आते खजाने को लूट कर मुगलों के आर्थिक स्रोत को सुखा दिया? महिलाएं लोकगीत गाती है"हरियल बयाने के परगने कू लैचल रसिया आखिर क्यों? योकि यहां की शश्यपूर्ण भूमि (आईने अकबरी के अनुसार) संसार की सबसे सफेद चीनी देती थी मोरों के कुहुको से गूंजती रसाल कुंजो की भूमि थी जहां एक एक सेर तक के आम उपलब्ध होते थे बयाना में संसार की सर्वश्रेष्ठ नील का उत्पादन होता था।
स्मरणीय है कि जिस "रायल एन" नामक जहाज से सर टॉमस रो भारत आया था उस जहाज में 14000 पौंड मूल्य की जो नील इंग्लैंड भेजी गई थी वह बयाना की ही तो थी और महिलाओं की हथेली का श्रंगार , मेहंदी सबसे अधिक रचने वाली थी।
श्रीप्रथ को "श्री" अर्थात समृद्धि संपन्न होने के कारण ही निरंतर युद्ध , संहारो और निर्माणों के क्रम में फसा रहना पड़ा। भारत में अनेक प्राचीन नगर हैं जिनका अस्तित्व नहीं रहा किंतु बयाना वेद काल से आज तक जीवित है वह जीवित है अपनी स्थिति के कारण जो हर युग के शासकों के लिए महत्वपूर्ण रही जिन्होंने उसकी रक्त शनाता काया को सार सवार कर निर्माण द्वारा उसके अनंत्य यौवन को स्थाई बनाने का निरंतर उपक्रम क्रिया, महाराजा विजयपाल की वफादार तपस्विनी रानी के खून से सने दोनों हाथ तथा मस्तक के चिन्ह आज भी महल के द्वार पर अंकित है। भारत सरकार तथा राजस्थान सरकार के पुरातत्व विभाग की घोर उपेक्षाओं के कारण अनन्त योवना बयाना नगरी गत्योवना वृद्धा के रूप में इतिहास के रहस्य पूर्ण कुहासे के मध्य में ध्यान स्थ सी बैठी अनुभव होगी।
स्रोत: महेन्द्र सिंह सिकरवार, भरतपुर
Sultan Bahau-d din Tughril and Bayana
Sir H. M. Elliot[11] writes about Bayana:
Malik Bahau-d din Tughril was a man of kindly disposition, just, charitable, and polite. He was one of the oldest servants of Sultan Ghazi Mu'izzu-d din, who with his favour had made him a great man. When the Sultan conquered the fort of Thankar1 in the country of Bhayana2 after fighting with the Rai, he consigned it to Bahau-d din, and he so improved the condition of the country that merchants and men of credit came thither from all parts of Hindustan and Khurasan, He gave all of them houses and goods, and also made them masters of landed property, so that they settled there. As he and his army did not like to reside in the fort of Thankar, he founded the city of Sultan-kot,3 in the territory of Bhayana and made it the place of his residence. From this place he constantly sent his horsemen towards Gwalior. When Sultan Ghazi retired from that fort
1 ["Bhankar" or "Bhangar" in other places, see p. 296. A note in the text gives the preference to " Thankar," but no reason is assigned,]
2 Bayana or Biana, fifty miles S.W. of Agra.
3 [See Firishta I. 195. A note in the text says " Sialkot," but this is impossible.]
[p.305]: he told Bahau-d din that he ought to secure it for himself. Upon this hint Bahau-d din, posted a division of his army at the foot of the fort of Gwalior, and at two parasangs distance he constructed a fortification, where his cavalry might picket at night and return in the morning to the base of the rock. A year passed and the garrison being reduced to extremities sent messengers to Kutbu-d din and surrendered the fort to him. There was a little misunderstanding; between Bahau-d din and Sultan Kutbu-d din (r. 1206-1210). Malik Bahau-d din Tughril was a man of excellent qualities, and he has left many marks of his goodness in the territory of Bhayana.
Bijayagadh Stone Inscription of the Yaudheyas
- Perfection has been attained! Of the Mahârâja and Mahâsênâpati, who has been made the leader of the Yaudhêya tribe, . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . .and having asked the settlement, headed by the Brâhmans, as to the health of (their) bodies &c., writes "There is . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . .[12]
Bijayagadh Stone Pillar Inscription of Vishnuvardhana S. 428 (372 AD)
- From: Fleet, John F. Corpus Inscriptionum Indicarum: Inscriptions of the Early Guptas. Vol. III. Calcutta: Government of India, Central Publications Branch, 1888, 254.[13]
The Bijayagadh Stone Pillar Inscription of Vishnuvardhana, locally known as Bhīm kī Lāţ, was erected at Bayana in Bharatpur district for having perfection been attained in samvat 428 on the fifteenth lunar day of the dark fortnight of (the month) Phâlguna. Bijayagadh Stone Pillar Inscription of Vishnuvardhana reads as[14]:
Perfection has been attained! Four centuries of years, together with the twenty-eighth (year), (or in figures) 400 (ana) 20 (ana) 8, having been accomplished; on the fifteenth lunar day of the dark fortnight of (the month) Phalguna;-on this (lunar day), (specified) as aforesaid: -
(Line 3.)-On the ceremony of the pundarīka-sacrifice (having been performed), this sacrificial post has been caused to be set. up by the Varika, the illustrious Vishnuvardhana whose royalty and name are well established,-who is the excellent son of Yashovardhana; (and) the excellent son s son of Yashôrâta; (and) the excellent son of the son s son of Vyâghrarâta, - for the purpose of increasing (his) splendour, sacrifices, religion, welfare (in the other world), prosperity, fame, family, lineage, good fortune, and enjoyment.
(L. 4.)-Let there be success! Let there be increase! Let there be tranquillity! Let there be the condition of (his) having a son who shall live! Let there be the attainment of desires that are wished for! May there be faith and wealth!
Source - Fleet, John F. Corpus Inscriptionum Indicarum: Inscriptions of the Early Guptas. Vol. III. Calcutta: Government of India, Central Publications Branch, 1888, 254.
The Bijayagadh Stone Pillar Inscription of Vishnuvardhana shows that Yasodharman, the father of Vishnuvardhana, was a king of Virk gotra. [15] [16]Thakur Deshraj and CV Vaidya apparently believe that the inscription of Bijaygarh and Mandsaur "prove" that Yasodharman, the ruler of Malwa, was a Jat king of the Virk gotra (clan). [17][18]
Comments by Dr SS Rana
The name of the father of Vishnuvardhana as given in the above inscrition is Yashovarmarman not Yashodharman of the Mandasor Inscriptions. We know now that he was from the family of Aulikaras of Mandsor about whom the Risthal Inscription gives rich information. [19]--Drssrana2003
Bayana Inscription of Mahipaladeva V. 1012 (955 AD)
The relevant inscription recording the fact is incised on a slab in the pavement of the Ukha mosque at Bayana, now transformed into the Ukha mandir.
The temple was constructed by Mahipaladeva in ca. 950 or sometime before AD 955 as the Bayana inscription dated VS 1012 (AD 955) suggests that Sripatha was the seat of Mahipala Deva.
The Bayana inscription of Chitralekha (955 AD) refers to the collection of three drammas for a deity at the mandapika of Shripatha and of a similar sum at the mandapika of Vasavata. Both the mandapikas appear to have been noted for trade in horses, as the local queen donated in favour of a Visnu temple .
An inscription found at Bayana in Rajasthan, dated VS 1012=955 AD, refers to one Maharajadhiraja Mahipala. The Bayana region must have been within the Pratihara dominions, for Rajor, lying further to its north-west.
Up to V. 1012 (955 AD), Shripatha appears to have been ruled by the Surasena dynasty.
Bayana inscription of queen Chitra-lekha (dated 955 AD) mentions prostitutes attached to temples.
Bayana formed part of the kingdom of Kanauj in Vikrama year 1012 = 955 AD, the date of the epigraph, nobody would probably ... and this supposition is doubtless to some extent strengthened by the evidence of the Rajor inscription...
Arrival of Sultan Muhammad Ghori in Hindustan
Sir H. M. Elliot[20] writes that When Kutbu-d din Aibak (r. 1206-1210) heard of the Sultan Muhammad Ghori's march from Ghazna, he advanced as far as Hansi to meet him. In the year 592, H. (1196 A.D.), they marched towards Thangar,(Bayana) and strong castle was taken, which had hitherto remained closed to all the sovereigns and princes of the world.
[p. 227]: " Kuwar Pal, the Rai of Thangar, who had prided himself on the numbers of his army and the strength of his castle, suffered the loss of his kingdom, was content that his life was left to him. The Musulmans, and harbis, and zimmis entered into conditions for paying revenue. The government of Thangar was conferred on Bahau-d din Tughril.
Need to bring in global list
Arjun Kumar in an article in Times of India dated Aug 1, 2019, has mentioned that a pillar inside Vijaymandirgarh Fort at Bayana bears an inscription commemorating the ceremonial sacrifice by Vishnu Vardhan of the Varik clan. The Vikrami Samvat date mentioned on it corresponds to 372-373 a period when the region was part of the Gupta Empire and and Vardhan was probably a vassal of theirs.....Today, at a time when it is critical for Rajasthan to create new avenues for drawing tourism, the relatively unknown Vijaymandirgarh and Khandar offer opportunities.[21]
Notable persons
- Inder Singh Sardar (सरदार इंदर सिंह), from Bayana (बयाना), Bharatpur was a Social worker in Rajasthan.
- Charan Singh Sinsinwar Bayana (ठाकुर चरणसिंह सिनसिनवार), from Bayana, Bharatpur was a Social worker in Bharatpur, Rajasthan. [22]
External links
References
- ↑ https://www.onefivenine.com/india/villages/Bharatpur/Bayana/Bayana#google_vignette
- ↑ James Tod: Annals and Antiquities of Rajasthan, Volume II,Annals of Haravati,p.414-416
- ↑ Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.607-608
- ↑ Fables and Folk-tales of Assam. Firma KLM. 1998. ISBN 9788171020751.
- ↑ Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.607-608
- ↑ Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.620
- ↑ Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.851
- ↑ Thakur Deshraj: Jat Itihas (Utpatti Aur Gaurav Khand)/Navam Parichhed,pp.147-150
- ↑ Jat History Dalip Singh Ahlawat/Chapter VIII (Page 641)
- ↑ जाट वीरों का इतिहास: दलीप सिंह अहलावत, पृष्ठ.305-306
- ↑ The history of India : as told by its own historians. Volume II/VIII. Tabakat-i Nasiri of Minhaju-s Siraj, Sir H. M. Elliot Edited by John Dowson, 1867 pp.304-305
- ↑ From: Fleet, John F. Corpus Inscriptionum Indicarum: Inscriptions of the Early Guptas. Vol. III. Calcutta: Government of India, Central Publications Branch, 1888, 252.
- ↑ http://www.mssu.edu/projectsouthasia/history/primarydocs/Epigraphy/Gupta-Era/bijayagadh_stone_pillar.htm
- ↑ Bijayagadh Stone Pillar Inscription of Vishnuvardhana
- ↑ Bijayagadh Stone Pillar Inscription of Vishnuvardhana
- ↑ Fleet, John F. Corpus Inscriptionum Indicarum: Inscriptions of the Early Guptas. Vol. III. Calcutta: Government of India, Central Publications Branch, 1888, 254.
- ↑ Thakur Deshraj: Jat Itihas (Hindi), Maharaja Suraj Mal Smarak Shiksha Sansthan, Delhi, 1934, 2nd edition 1992 (Page 707)
- ↑ CV Vaidya, History of Medieval Hindu India
- ↑ K.V. Ramesh and S.P.Tiwari, Journal of Indian Epigraphical Society, Vol.10.
- ↑ The history of India : as told by its own historians. Volume II/V. Taju-l Maasir of Hasan Nizami: Sir H. M. Elliot Edited by John Dowson, 1867, p.226-227
- ↑ Abandoned forts that can make it to global list
- ↑ Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, p.51
Back to Places
- Jat History
- Jat History in Rajasthan
- Rajasthan Tahsils
- Cities and towns by Jats
- Jat Cities in Rajasthan
- Villages in Bharatpur
- Jat Monuments
- Jainism
- Inscriptions
- Inscriptions in Rajasthan
- Cities and towns by Jats in Bharatpur
- Cities and towns by Jats in Rajasthan
- Jat Forts
- Jat Forts in Rajasthan
- Jat Forts in Bharatpur
- General History
- AS
- AS Rajasthan