Jump to content

Bazpur

From Jatland Wiki
Kashipur in Udham Singh Nagar district

BaZpur (बाजपुर) is a city in Udham Singh Nagar district in Uttarakhand.

Location

Bazpur is a small Village/hamlet in Bajpur Block in Udam Singh Nagar District of Uttarakhand State, India. It comes under Bazpur Panchayath. It is located 37 KM towards west from District head quarters Rudrapur. 3 KM from Bajpur Gaon. 196 KM from State capital Dehradun. Bazpur Pin code is 263401 and postal head office is . Dhansara ( 2 KM ) , Rampura Sakar ( 4 KM ) , Maheshpura ( 4 KM ) , Namuna ( 5 KM ) , Gumsaani ( 5 KM ) are the nearby Villages to Bazpur. Bazpur is surrounded by Kashipur Block towards west , Gadarpur Block towards East , Suar Block towards South , Ramnagar Block towards North . Bazpur , Suar , Kashipur , Ramnagar are the near by Cities to Bazpur. [1]

Origin

  • राजा बाजबहादुर चन्द (1638-1678 ई.) ने अपने नाम से बाजपुर नगर बसाया।

The Founders

History

इतिहास

बाजपुर (Bajpur) या बाज़पुर (Bazpur) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के उधमसिंहनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। इतिहासकारों के अनुसार सोलहवीं सदी तक बाजपुर चैरासी माल का एक परगना था। बाजपुर का पुराना नाम मुन्डिया था। राजा रुद्रचन्द्र ने मुगल बादशाह अकबर से चैरासी माल का पूर्ण अधिकार प्राप्त कर तराई के प्रबन्ध पर पर्याप्त ध्यान दिया। किन्तु राजा रुद्र चन्द के उत्तराधिकारियों ने चंद खानदान के आपसी झगड़ों के कारण तराई की ओर अधिक ध्यान नहीं दिया। फलस्वरुप कटेहर के हिन्दू सरदारों ने तराई के बड़े भू-भाग पर अधिकार कर दिया। किन्तु राजा बाजबहादुर चन्द (1638-1678 ई.) के शासन काल में बादशाह शाहजहां ने कुमाऊँ के राजा को तराई की जागीरदारी पुनः प्रदान की। राजा बाजबहादुर चन्द ने तराई के प्रबन्ध पर विशेष ध्यान दिया और अपने नाम से बाजपुर नगर बसाया

यातायात की दृष्टि से यहां रेल सेवा सन 1905-06 में प्रारम्भ होने के उपरान्त बाजपुर कस्बे की जनता को रेल सुविधा प्राप्त हुई। सड़क मार्ग से बाजपुर कस्बे की जिला मुख्यालय रुद्रपुर से दूरी 35 किमी है। सन 1980 के दशक से बाजपुर क्षेत्र में औद्योगीकरण के प्रयास प्रारम्भ हुए और बाजपुर में 33.97 एकड़ और 43.19 एकड़ भूमि पर दो बड़े औद्योगिक संस्थान स्थापित किये गए। कालान्तर में चीनी मिल और कृषि आधारित औद्योगिक ईकाईयां भी बाजपुर कस्बे के आसपास स्थापित होने से वर्तमान में बाजपुर को औद्योगिक रुप से विकसित और समृद्व क्षेत्र माना जाता है। वर्ष 1986 से बाजपुर चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका परिषद है।

Jat Gotras

Jat Monuments

Population

Notable Persons

  • चौधरी संसार सिंह जी, चेयरमैन- होटल उदीपीवाला एक्स्प्रेस, बाजपुर दोराहा, रामपुर रोड, बाजपुर,जिला- उधमसिंह नगर, उत्तराखंड ने आज उत्तराखंड जाट भवन निर्माण में ₹- 1,00,000 /- ( एक लाख रुपये) का दान स्वरूप आर्थिक योगदान दिया। चौधरी संसार सिंह जी 1,01,000/- एक लाख एक हजार रुपये) का आर्थिक सहयोग जाट भवन निर्माण में पहले भी कर चुके हैं। टोटल ₹2,01,000/- (दो लाख एक हजार रुपये) का चौधरी संसार सिंह जी के द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया है। उत्तराखंड जाट महासभा की समस्त कार्यकारिणी की ओर से सम्मानित चौधरी संसार सिंह जी द्वारा उत्तराखंड जाट भवन निर्माण में दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
  • चौधरी राजीव नेहरा जी, डिप्टी फार्म ,किला खेड़ा बाजपुर, जिला- उधमसिंह नगर, उत्तराखंड ने आज उत्तराखंड जाट भवन निर्माण में *₹- 1,00,000 /- ( एक लाख रुपये) का दान स्वरूप आर्थिक योगदान दिया। चौधरी राजीव नेहरा जी 1,01,000/- एक लाख एक हजार रुपये) का आर्थिक सहयोग जाट भवन निर्माण में पहले भी कर चुके हैं। टोटल ₹2,01,000/- (दो लाख एक हजार रुपये) का चौधरी राजीव नेहरा जी के द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया है। उत्तराखंड जाट महासभा की समस्त कार्यकारिणी की ओर से सम्मानित चौधरी राजीव नेहरा जी द्वारा उत्तराखंड जाट भवन निर्माण में दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

External Links

References


Back to Jat Villages