Barapathar
| Author:Laxman Burdak, IFS (Retd.) |


Barapathar (बारापथर) is a village in Nagod tahsil in Satna district in Madhya Pradesh.
Location
Origin
Jat Gotras Namesake
- Bara (बरा) (Jat clan) → Barapathar (बारापथर) is a village in Nagod tahsil in Satna district in Madhya Pradesh.
History
अमरन नदी
अमरन नदी: नागौद राज्य में कई नदियां प्रवाहित होती हैं जिनमें वर्ष भर जल उपलब्ध रहता है. नागौद राज्य के बीचों बीच अमरन नदी बहती है जो परसमनिया पहाड़ की ऊंची पर्वतमालाओं को तोड़ती हुई उत्तर दिशा की ओर बहती है. इस नदी के उद्गम स्थल के समीप ही कर्दमेश्वर नाथ का शिव मंदिर लोक विख्यात है. अमरन नदी उत्तर दिशा की ओर बहती हुई नागौद राज्य के कतकोन गांव के समीप से होती हुई सतना नदी में मिल जाती है. सतना नदी उत्तर में पन्ना राज्य और नागौद राज्य की सीमा बनाती है. यह नदी आगे बढ़ती हुई नागौद राज्य की पूर्व सीमा का निर्माण करती हुई नागौद राज्य को रीवा के बघेल राज्य से अलग करती है.[1] बड़ी-बड़ी नदियों के अलावा अनेक छोटे-छोटे नाले नागौद राज्य के भूखंड में प्रवाहित होते हैं. इस राज्य में अनेकों तालाब पाए जाते हैं. राज्य की राजधानी नागौद में बारापथर के पास रानी तालाब पर बस स्टैंड के समीप भी एक तालाब स्थित है.[2]