Jump to content

Arun Singh of Bharatpur

From Jatland Wiki
Arun Singh of Bharatpur

Rajkumar Arun Singh also called as Prince Oogie was son of Raja Bachchu Singh a.k.a Raja Bachchu Singh (Girrajsaran Singh). Arun Singh was four times Independent MLA from Deeg. He died on 15.03.2006.

कुंवर अरूणसिंह

कुंवर अरूणसिंह भरतपुर राजपरिवार के लाडले थे आप वर्तमान भरतपुर राजपरिवार के मुखिया महाराजा विश्वेन्द्र सिंह जी के चचेरे भाई थे. आपका जन्म राजा बच्चूसिंह जी उर्फ गिर्राजशरण जी के यहां हुआ. आपका जन्म भले ही महलों मै हुआ लेकिन रहे भरतपुर की जनता के दिलों में. आपने डीग विधानसभा से चार बार निर्दलीय विधायक बनकर जनता की नुमाइंदगी की. आपके मिलनसार रवैये के कायल आपके विरोधी भी थे. आपने शादी नही की. अक्सर आप कहा करते थे कि जब तक डीग में मीठा पानी नही आएगा मैं शादी नही करुंगा. आप जनता दरबार में हर वर्ग की सुनते थे. मथुरा भरतपुर आगरा धौलपुर करौली अलवर अलीगढ हाथरस आदि को मिलाकर प्रथक ब्रज प्रदेश बने इसके लिए आपने कई बार आवाज उठाई. पन्द्रह मार्च 2006 को होली के दिन दिल्ली में आपका निधन हुआ. आज के दिन आपका अंतिम संस्कार जीवन निर्माण संस्था मोतीमहल के बाहर किया गया जिसमे उमडे जनसैलाव ने जता दिया कि भरतपुर ने एक नेता नही सेवक खो दिया. मुखाग्नी महाराज कुंवर अनिरूद्ध भरतपुर ने दी. आपके भाई कुंवर अनूपसिंह जी हिमाचल के शिमला मै रहते हैं. आज आपकी पुण्यतिथी पर सादर नमन...अजीत सिंह पला. [1]

कुंवर अरुण सिंह जी सही मायनों में जननेता थे...गरीब व्यक्ति के सच्चे हमदर्द थे... दिखावा उनको पसंद नहीं था किसी के भी साथ उसका काम कराने पैदल,साइकिल पर या स्कूटर पर बैठकर चल देते थे...उनकी बात में वजन भी होता था जिस अधिकारी से काम के लिए बोलते थे उसकी हिम्मत नहीं होती थी कि मना करदे...जनता के बीच में रहना उनको अच्छा लगता था...आज के दौर में जिस तरह नेताओ को पब्लिक ढूंढती हैं और वो बड़ी मुश्किल से मिलते हैं..अरुण सिंह जी के साथ मामला बिल्कुल उल्टा था उनसे कोई कहीं पर भी मिल सकता था.... भरतपुर का बिजली घर चौराहे पर वे अक्सर नजर आते थे...मीडिया को कुंवर अरुण सिंह जी अपना फ्रेंड मानते थे....बड़े-बड़े नेता भी कुंवर अरुण सिंह जी की बात को न करने की हिम्मत नहीं कर सकते थे....कुंवर अरुण सिंह जी का मेरे ऊपर भी विशेष स्नेह रहा था...आज के दौर में ऐसा नेता मिलना अब बहुत मुश्किल है.... पुण्यतिथि पर कुंवर अरुण सिंह जी को सादर नमन...दीपक लवानिया. [2]

External links

References


Back to The Rulers