Jump to content

Akhil Bharatiya Kisan Rana Mela Gwalior

From Jatland Wiki
महाराजा भीमसिंह राणा

अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग पर प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की रामनवमी के दिन आयोजित किया जाता है। यह आयोजन सन 1756 वीं ईसवी में ग्वालियर किले की तलहटी में एक छद्म युद्व में महाराजा भीमसिंह राणा का बलिदान हुआ था और ग्वालियर किले पर ही चैत्र मास की रामनवमी को उनका अन्तिम संस्कार हुआ था जहां महाराजा भीमसिंह राणा की समाधि (छत्री) बनी हुई है, वहीं यह आयोजन होता है।

महाराजा भीमसिंह राणा

महाराजा भीमसिंह राणा महाराजा होते हुए भी मूल रूप से किसान एवं किसानों के हितचिंतक थे। अत : यह ऋद्धांजलि समारोह स्वत: ही अखिल भारतीय किसान राणा मेला का रूप लेता चला गया । आज देश के कोने - कोने से किसान और किसान हितैषी नेता यहां ऋद्धांजलि देने पधारते हैं। अब यह आयोजन हमारे इतिहास का एक पृष्ठ बन चुका है। हम सबके लिए यह गर्व की बात है। अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग म.प्र. एवं ऋद्धांजलि समारोह विगत 33वर्षों से निरन्तर सफलता पूर्वक आयोजित होता रहा है।

महाराजा भीमसिंह राणा की समाधि (छत्री)

महाराजा भीमसिंह राणा ने वर्ष 1754 ई. में ग्वालियर के किले में एक ऐतिहासिक तालाब, जिसको भीमताल कहा गया है, बनवाया था. उनकी मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी महाराजा छत्र सिंह राणा ने भीमताल के किनारे एक सुंदर छतरी का निर्माण कराया था. इसी स्थान पर जाट समाज कल्याण परिषद ग्वालियर द्वारा प्रति वर्ष रामनवमी के दिन अखिल भारतीय किसान राणा मेला का आयोजन किया जाता है.

किसान राणा मेला में पधारने वाले महत्वपूर्ण लोग

अभी तक जो जानी - मानी हस्तियों ने किसान राणा मेला में पधारकर महाराजा भीमसिंह राणा की छत्री पर ऋद्धांजलि अर्पित की है, एवं अपने विचारों से दूर - दराज से आये किसानों को लाभान्वित किया है, उनमें कुछ विभूतियां ये हैं -

महाराजा भीमसिंह राणा की मूर्ति
  • अनेक विधायक एवं जाट संस्थाओं के अध्यक्ष

वर्षवार कार्यक्रम विवरण :-

किसान राणा मेला आयोजन एवं हवन और श्रद्धांजलि समारोह – स्थल महाराजा भीम सिंह राणा समाधि स्थल, ग्वालियर दुर्ग –

1- 1989

2- 1990

3- 1991

4- 1992

5- 1993

6- 1994 – (20 अप्रैल, बुधवार) चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत (अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन) (उत्तर - प्रदेश), डाक्टर हरस्वरूप सिंह उपराज्यपाल, नाथूराम मिर्धा (राजस्थान), दौलतराम सारण (राजस्थान), जस्टिस महावीर सिंह, कैप्टेन भगवान सिंह आदि गणमान्य

7- 1995 – (7 अप्रैल, शुक्रवार)

8- 1996 - (28 मार्च, गुरूवार) लेफ्टीनेंट जनरल एन एस मलिक, जस्टिस महावीर सिंह, चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री), डाक्टर वी. एस. गोदारा, मेजर दाताराम सिंह आदि गणमान्य

9- 1997 – (16 अप्रैल, बुधवार)

10- 1998 – (5 अप्रैल)

11- 1999 – (25 मार्च, गुरूवार) डाक्टर राजेन्द्र सिंह परोधा ‘पदम विभूषण‘ कृषि वैज्ञानिक (पूषा इंस्टीट्यूट – दिल्ली), कर्नल जवाहर सिंह (कोटा -राजस्थान), कर्नल सोनेराम (सांसद बाड़मेर राजस्थान), रुस्तमे हिन्द - दारा सिंह (पहलवान एवं फिल्म अभिनेता), चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री केंद्र सरकार), एन. के. धौरेलिया – आईजी पुलिस (नरसिंहपुर, म. प्र.), विजय सिंह (पूर्व विधायक आगरा)

12- 2000 - (12 अप्रैल, बुधवार) – साहब सिंह वर्मा (पूर्व मुख्य मंत्री दिल्ली प्रदेश), कर्नल सोनेराम, डाक्टर गोविन्द सिंह (लहार जिला भिंड),

13- 2001 - (2 अप्रैल, सोमवार) – डाक्टर बलराम जाखड़ (कृषि मंत्री केंद्र सरकार, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष) कर्नल सोनेराम (राजस्थान), बी. आर. पोनिया (चुरू - राजस्थान), जस्टिस सी. पी. सिंह, सरदार सेवा सिंह (गुरुद्वारा ग्वालियर दुर्ग), योगानन्द शास्त्री, रामचन्द्र बैंदा (हरियाणा) सरदार सिंह (मंत्री उ. प्र. सरकार), डाक्टर हरस्वरूप सिंह (पूर्व उपराज्यपाल), शक्ति सिंह (उज्जैन)

14- 2002 – (21 अप्रैल, रविवार)

15- 2003 - (12 - अप्रैल, शनिवार) – विक्रम वर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री), चौधरी अजीत सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद, मंत्री केंद्र सरकार), कमल पटेल (विधायक हरदा - म. प्र.), शक्ति सिंह (उज्जैन) रणवीर सिंह (अलीगढ़ उ. प्र.)

16- 2004 – (30 मार्च 2004, मंगलवार)

17- 2005 - (18 अप्रैल सोमवार)

2006 – अखिल भारतीय जाट महासम्मेलन ग्वालियर – (दिनांक 26.11.2006), रुस्तमे ए हिन्द – चौधरी दारा सिंह (पहलवान, फिल्म अभिनेता), चौधरी सरदार सिंह, बद्रीनाथ सिंह (राजस्थान), जयंत चौधरी (उ. प्र.) चौधरी प्रताप सिंह (सादाबाद उ. प्र.), चौधरी होशियार सिंह (गुजरात), चौधरी मोहन सिंह (नीमच म. प्र.), चौधरी धूल सिंह (विधायक म. प्र.) धुलीचंद (हरियाणा), यशपाल सिंह मलिक (उ. प्र.), राजाराम ‘मील‘ अध्यक्ष राजस्थान, किशन सिंह जाट, रवीन्द्र सिरोही (आगरा), मास्टर प्रताप सिंह (आगरा) जितेंद्र सिंह फौजदार (जयपुर) चौधरी राकेश सिंह टिकैत (किसान यूनियन), हरपाल सिंह हरपुरा (पंजाब), संतोष सिंह ठाकुर (भोपाल) कमल पटेल (राज्य मंत्री - म प्र सरकार), सीताराम बेनीवाल, केहर सिंह (बल्लभगढ़ – हरियाणा)

18- 2006 - (6 अप्रैल, गुरुवार)

19- 2007 - (26 मार्च) – डाक्टर नरोत्तम मिश्रा (मंत्री म. प्र. सरकार), विवेक सेजवलकर (महापौर - ग्वालियर), ब्रजेन्द्र तिवारी (विधायक म प्र)

20- 2008 - (14 अप्रैल, सोमवार) श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नल सोनेराम (बाड़मेर राजस्थान), चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री)

21- 2009 - (3 अप्रैल, शुक्रवार) – रघु ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसमाजवादी पार्टी (सागर – भोपाल म. प्र.), अशोक सिंह (ग्वालियर), जस्टिस सी. पी. सिंह, चौधरी ब्रह्म सिंह (मंदसौर म. प्र.) डाक्टर एस. के. काकरान (दिल्ली)

22- 2010 - (24 मार्च, बुधवार) – जयंत चौधरी (सांसद मथुरा उ. प्र.), राव उदय प्रताप सिंह सांसद (हौशंगाबाद म. प्र.), चौधरी राकेश टिकैत (किसान यूनियन), चौधरी ब्रह्म सिंह (मंदसौर म. प्र.), चौधरी अजय सिंह (पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री), चौधरी सरदार सिंह, डाक्टर एस. के. काकरान, प्रद्युमन सिंह तोमर (विधायक ग्वालियर म. प्र.), डाक्टर वी. एस. गोदारा

23- 2011 - (12 अप्रैल, मंगलवार) – सरदार बख्तावर सिंह (डबरा ग्वालियर), अशोक सिंह बैनीवाल (फिल्म अभिनेता मुम्बई), चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री), सरदार हरबंससिंह (डबरा ग्वालियर), कमल पटेल (पूर्व केबीनेट मंत्री - म. प्र. सरकार), चौधरी ब्रह्म सिंह (मंदसौर म. प्र.)

24- 2012 - (1 अप्रैल, रविवार) - प्रद्युमन सिंह तोमर (विधायक ग्वालियर), सरदार सिंह (मथुरा - मंत्री उ. प्र. सरकार), डबास डीआईजी टेकनपुर, रामवीर सिंह ग्वालियर, सुनील वर्मा पार्षद ग्वालियर

25- 2013 - (19 अप्रैल, शुक्रवार) विवेक नारायण सेजवलकर (महापौर ग्वालियर) कमल पटेल (पूर्व केबीनेट मंत्री - म. प्र. सरकार), चौधरी अजय सिंह (पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री) चौधरी शक्ति सिंह (उज्जैन) अनूप मिश्रा सांसद (मुरैना - श्योपुर),

26- 2014 - (8 अप्रैल, मंगलवार) – डाक्टर चंद्रभान सिंह (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस राजस्थान, बी. आर. पोनिया (चुरू राजस्थान, चौधरी अजय सिंह (पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री)

27- 2015 - (28 मार्च शनिवार) महाराजा भीमसिंह राणा की आदमक़द मूर्ति जेल-रोड़ पर ग्वालियर में 28 मार्च 2015 को स्थापित की गई थी.

(28 मार्च, शनिवार) विक्रम वर्मा (धर्मपुरी - धार, पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्रीमति नीना वर्मा (धर्मपुरी - धार), विवेक नारायण सेजवलकर, पी. पी. सिंह विभागाध्यक्ष - पत्रिका विभाग, सुशील वर्मा (नेता सत्तापक्ष नगर निगम ग्वालियर), रघु ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसमाजवादी पार्टी (सागर - भोपाल)

28- 2016 - (15 अप्रैल, शुक्रवार) नरेन्द्र सिंह तोमर (मंत्री केंद्रीय सरकार) इंजीनियर – महेन्द्र सिंह राणा (अध्यक्ष महाराजा कीर्तिसिंह जाट सभा छात्रावास समिति - ग्वालियर), विवेक नारायण सेजवलकर (महापौर ग्वालियर), चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री), रघु ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसमाजवादी पार्टी (सागर - भोपाल)

29- 2017 - (5 अप्रैल, बुधवार) जयभान सिंह पवैया (मंत्री म. प्र. सरकार), कमल पटेल (पूर्व केबीनेट मंत्री - म. प्र. सरकार), रघु ठाकुर - राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसमाजवादी पार्टी (सागर - भोपाल), चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री), डाक्टर वी. एस. गोदारा, कर्नल अभिषेक सिंह राणा (इटायली जिला भिण्ड म. प्र.),

30- 2018 - (25 मार्च, रविवार) चौधरी बदन सिंह (पूर्व विधायक आगरा, शक्ति सिंह (उज्जैन, दुष्यंत चौटाला सांसद – हरियाणा, चौधरी अजय सिंह (पूर्व रेल राज्य मंत्री, डाक्टर वी. एस. गोदारा, शक्ति सिंह (उज्जैन), कर्नल सोनेराम (सांसद बाड़मेर -राजस्थान), प्रोफेसर एस. पी. सिंह (खंडवा म. प्र.) चौधरी सरदार सिंह (मथुरा), धर्मराज पंवार दिल्ली,

31- 2019 - (14 अप्रैल, रविवार) सुखबीर सिंह मलिक (पिताश्री- साक्षी मलिक), श्रीमती अजोध्या गोदारा (भोपाल) सोलंकी दिल्ली, चौधरी राकेश टिकैत (किसान यूनियन), एस. एस. राणा (पर्यावरण विद), रानी राणा - प्रदेश केशरी (जाखारा – ग्वालियर)

32- 2020 - (2 अप्रैल, गुरूवार) स्थिगत कोरोना के कारण

33- 2021 - (21 अप्रैल, बुधवार) स्थिगत कोरोना के कारण

34- 2022 - (10 अप्रैल, रविवार) सांसद विवेक शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लोकतंत्र समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री रघु ठाकुर, श्री राजेंद्र सिंह पंवार दिल्ली - अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्व जाट महासभा, डॉक्टर प्रेम सिंह कुंतल, अध्यक्ष जिला जाट भरतपुर, रामवीर सिंह वर्मा लेखक भरतपुर, लेखक, वरिष्ठ पत्रकार,एवं राजनीतिक विश्लेषक के. पी. मालिक (दिल्ली), संतोष ठाकुर, हरनारायण माली, लक्ष्मीनारायण पप्पू गोरा, भोपाल, महिला पहलवान रानी राणा ग्वालियर, मदनलाल भाकर (हरियाणा) एवं धर्मेन्द्र चौधरी श्योपुर

35- 2023 - (30 मार्च, गुरूवार) – लोकतंत्र समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री रघु ठाकुर, श्रीमति शोभा सिकरवार महापौर ग्वालियर, श्री राजेंद्र सिंह पंवार दिल्ली - अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्व जाट महासभा, शक्ति सिंह उज्जैन, रानी राणा - प्रदेश केशरी (जखारा – ग्वालियर),

36- 2024 - (17 अप्रैल, बुधवार) - श्री रघु ठाकुर, श्री राजेंद्र सिंह पंवार दिल्ली - अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्व जाट महासभा, रानी राणा - प्रदेश केशरी (जखारा – ग्वालियर),

37- 2025 - (6 अप्रैल, रविवार) श्री नरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष विधान सभा मध्य प्रदेश, श्रीमती माया नारोलिया राज्य सभा सांसद, श्री रघु ठाकुर लोकतंत्र समाजवादी पार्टी के संरक्षक, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, श्री साहब सिंह गुर्जर, वीर तेजाजी बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण पप्पू गोरा, श्री राजेंद्र सिंह पंवार दिल्ली - अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्व जाट महासभा, मोहन सिंह जाट जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोपाल , संतोष ठाकुर , हरनारायण जाट माली भोपाल, वीर तेजाजी सेना अध्यक्ष ईश्वर जाट, चाहर खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजिनियर यशपाल चाहर आगरा, चाहर खाप संयोजक डॉक्टर सुरेश चाहर आगरा, हेम सिंह चाहर, संतराम पहलवान, डॉक्टर प्रमोद चाहर,

38- 2026 - (27 मार्च, शुक्रवार)- मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश शासन में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा गोहद जिला भिंड विधायक श्री केशव देसाई, गैल के पूर्व डायरेक्टर एवं महासचिव अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा श्री शेर सिंह चौधरी जी (जट्टारी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश), अखिल भारत वर्षीय सर्व जाट समाज के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह पवार, कादीपुर दिल्ली से श्री हरपाल सिंह जट राणा, भोपाल से जाट समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री हरनारायण जाट माली जी, पूर्व अध्यक्ष तेजाजी कल्याण बोर्ड भोपाल लक्ष्मी नारायण गोरा जी, श्री देवीलाल बेड़ा और श्री शिवनारायण जाट भोपाल, आगरा से इंजीनियर यशपाल जाट चाहर अकोला राष्ट्रीय प्रवक्ता/महासचिव - चाहर खाप भारतवर्ष (रजि.), चाहर खाप संस्थापक सदस्य श्री रूप सिंह चाहर, श्री राजवीर सिंह कुशवाह समाजसेवी आगरा, डॉक्टर कौस्तुभ रंजन पुत्र श्री रमाशंकर गुप्त (गोहद वंशज खजांची), मुरादाबाद से श्री देवेंद्र सिंह जटराणा, दिल्ली से मुख्तार सिंह देसवाल (पूर्व प्रिंसीपल), आगा खां कल्चरल सोसाइटी मुंबई से सुश्री अनीता ताम्रकार (नेपाल) प्रोग्राम ऑफिसर सम्पदा संरक्षण, एथलीट श्री मोहन सिंह सादाबाद

महाराजा भीमसिंह राणा की मूर्ति

महाराजा भीमसिंह राणा की आदमक़द मूर्ति जेल-रोड़ पर ग्वालियर में 28 मार्च 2015 को स्थापित की गई थी.

अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग: 30 मार्च 2023

अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग: 30 मार्च 2023
अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग, म. प्र. जिला ग्वालियर

ग्वालियर दिनांक 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को ग्वालियर दुर्ग पर ग्वालियर नरेश महाराजा भीम सिंह राणा जी का 267वा बलिदान दिवस का आयोजन, रामनवमी के पावन पर्व पर विगत वर्षों की भांति जाट समाज कल्याण परिषद के द्वारा आयोजित किसान राणा मेला में किया गया । जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाराजा भीम सिंह राणा की छतरी पर हवन यज्ञ कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लिया। तत्पश्चात अखिल भारतीय किसान राणा मेला कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा भीम सिंह राणा की छतरी के पास बने हॉल में की गई , जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर हमारे समाज के चिंतक व लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय रघु ठाकुर जी रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय शक्ति सिंह जी उज्जैन वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश व श्रीमति रानी राणा और दिल्ली से पधारे माननीय राजेंद्र सिंह पवार अध्यक्ष सर्व जाट महासभा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

अतिथियों को बैज, पुष्प माला तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया।सभी अतिथियों ने समाज को अपने अपने उद्बोधन में एकजुटता के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों की शिक्षा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए विशेष बल दिया और कहा बच्चे पढ़ेंगे आगे बढ़ेंगे तो समाज का विकास भी सुनिश्चित है । इस आयोजन में मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रही हमारे ग्वालियर की महापौर माननीया डॉ शोभा सिकरवार, जिन्होंने समाज की एक पुरानी मांग को एक पल में ही स्वीकृत किया और कहा की पूरे समाज को मैं आश्वस्त करती हूं कि जैसा उनकी मांग है कि मानसिक अस्पताल तिराहा से उरवाई गेट तक के रोड का नाम महाराजा भीम सिंह राणा के नाम से रखा जाए, मैं इस मंच के माध्यम से स्वीकार करती हूं और ठीक आप सब लोगों की इच्छा के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में समाज के क्षेत्र में अच्छे कार्य कर रहे और समाज का नाम ऊंचा कर रहे सभी प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। पुस्तक जाट बलिदानी एवं जाट कवि लेखक रनवीर सिंह तथा कवि भूपेंद्र सिंह राणा के द्वारा रचित काव्य कृति सफर एहसासों का विमोचन भी मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया । आदरणीय श्री रघु ठाकुर जी का सम्मान स्मृति चिन्ह, स्वगताभिनंदन, शॉल श्रीफल प्रस्तुत कर विशेष रूप से किया गया।

समाज के प्रतिभाशाली लड़के, लड़कियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र किए गए और विगत वर्ष में जीते हुए सरपंच, वार्ड मेंबर (पार्षदों) को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष श्री किशन सिंह जी एडवोकेट द्वारा किया गया।

अंत में विगत दिनों में समाज के पूर्वज जिनका देहावसान हो गया उनकी स्मृति में मौन धारण किया गया। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट गणमान्य, माताएं- बहने और युवा शक्ति भी उपस्थित रहे । जिला ग्वालियर, भिंड व दतिया इकाई के सभी युवा पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । मौके पर लिए गए छायाचित्र नीचे प्रदत्त हैं।

अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग: 6 अप्रेल 2025

महाराजा भीम सिंह राणा श्रद्धांजलि समारोह एवं अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग का आयोजन दिनांक 6 अप्रैल 2025, रविवार को संपन्न हुआ.

पुस्तक विमोचन - एक व्यक्तित्व राजा महेन्द्र प्रताप और जाट संत । महाराजा भीम सिंह राणा श्रद्धांजलि समारोह एवं अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग दिनांक 6 अप्रैल 2025, रविवार।


महाराजा भीम सिंह राणा श्रद्धांजलि समारोह एवं अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग दिनांक 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार को आयोजित हुआ। सभी ने महाराजा भीम सिंह राणा प्रतिमा स्थल कटी घाटी तिराहा मानसिक अस्पताल ग्वालियर पर पुष्प माला एवं फूलों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ग्वालियर दुर्ग स्थित छतरी स्थल पर पुष्पांजलि एवं हवन यज्ञ में अपनी अपनी आहुति दी। स्व. श्री ठाकुर वीरेंद्र सिंह पहलवार चश्मे वाले, समाज सेवी, डबरा जिला ग्वालियर का देहांत 26 फरवरी 2025 को हुआ था। उनको भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। उनके परिवार द्वारा मृत्यु भोज न करने की पहल का सभी के द्वारा प्रोत्साहित किया गया। उसके उपरान्त अखिल भारतीय किसान राणा मेला ग्वालियर दुर्ग आयोजन स्थल पर अतिथियों का अभिनंदन उनको बैज लगाकर, साफा बांधकर स्वागत किया गया। सौर ऊर्जा पद्धति द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और सबसिडी से सम्बन्धित, तथा फलों के जूस उत्पादन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराया गया।

जाट समाज कल्याण परिषद ग्वालियर द्वारा श्री अजमेर सिंह राणा ग्राम उदयपुर को उनके द्वारा गांव में नीम पहाड़ी क्षेत्र विकसित करने के उपलक्ष में विशेष रूप से अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। मेले में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें "एक व्यक्तित्व राजा महेन्द्र प्रताप और जाट संत" का विमोचन किया गया। इस जानकारी से भी अवगत कराया गया कि इंजीनियर रनवीर सिंह द्वारा 25 पुस्तकें प्रकाशित कराई जा चुकी हैं। सभी पुस्तकें नोशन प्रेस, अमेजन, फ्लिपकार्ट, किंडल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। मेले में 36 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मेले में समाज सुधार सम्बन्धित प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पारित किए गए।

मेले में विधान सभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन, श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, समाजवादी लोकतांत्रिक पार्टी के संरक्षक श्री रघु ठाकुर, अध्यक्ष वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश श्री लक्ष्मीनारायण गोरा, विधायक श्री साहब सिंह गुर्जर, विधानसभा ग्वालियर ग्रामीण,श्री मोहन सिंह राठौर विधायक भितरवार, श्री राजेंद्र सिंह पंवार अखिल भारतीय अध्यक्ष सर्व जाट महासभा, जिला पंचायत भोपाल उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह जाट, वीर तेजाजी सेना अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह जाट, श्री रामशंकर गुप्त (राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य) एवं उनके पुत्र डॉ. कौस्तुभ रंजन और पौत्र उत्पल देवा जी, वंशज खजांची परिवार, महाराजा भीम सिंह राणा जो वर्तमान में दिबियापुर उत्तर प्रदेश में निवासरत हैं, उपस्थित हुए।

संगीत मंडली श्री महावीर सिंह चाहर जिला आगरा, अध्यक्ष गुना श्री जय सिंह गोरा, श्री यशपाल सिंह चाहर एवं अन्य अकोला जिला आगरा श्री हरनारायण माली श्री संतोष ठाकुर भोपाल, अन्य आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

मेला आयोजन समिति जाट समाज कल्याण परिषद ग्वालियर द्वारा सभी से जाट धर्मशाला हजीरा तानसेन मार्ग ग्वालियर के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग के लिए अनुरोध किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी थी। मेला आयोजन समिति द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। आगे भी प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम में उपस्थिति संख्या को बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया।

संपर्क सूत्र

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी