Rameshwar Lal Dudi
| Author:Laxman Burdak IFS (R) |


Rameshwar Lal Dudi (01.07.1963-04.10.2025) was Member of Parliament from Bikaner in 13th Loksabha (1999). He was from Indian National Congress. He was elected in Rajathan Assembly as Congress MLA-2013 from Nokha, Bikaner. He was born in the family of Late Shri Jetha Ram Dudi. Earlier from 1995-99 he was elected as Pradhan, Panchayat Samiti, Nokha, Bikaner, Rajasthan. He belongs to village Biramsar, Distt. Bikaner (Rajasthan)
Biographical Sketch
- Father’s Name Late Shri Jetha Ram Dudi
- Mother’s Name Smt. Asha Devi
- Date of Birth 1 July 1963
- Marital Status Married
- Date of Marriage 7 July 1983
- Spouse’s Name Smt. Sushila Dudi
- No. of Sons One
- No. of Daughters Two
- Educational Qualifications -B. Com. Educated at B.J.S. Rampuriya College, Bikaner (Rajasthan)
- Profession - Agriculturist and Businessman
- Permanent Address - M/s. Jetha Ram Dudi Petrol Pump, Jaisalmer Road, Bikaner-33400 (Rajasthan) Tels. (0151) 523525, 542525 Fax. (0151) 546525
- Present Address - 176, South Avenue, New Delhi-110 011 Tel. (011) 372825
Positions Held
- 1995-99 :Pradhan, Panchayat Samiti, Nokha, Bikaner, Rajasthan
- 1999 : Elected to 13th Lok Sabha
- 1999-2000 : Committee on Food, Civil Supplies and Public Distribution
- 2013-: MLA of Congress Party from Nokha, leader of opposition.
Social works
He got constructed a grand temple in the campus of Jat Hostel Bikaner, situated on Bikaner-Jaisalmer Road.
Death
Veteran Congress leader and former Leader of Opposition in the Rajasthan Assembly, Rameshwar Dudi, died at his residence in Bikaner on Saturday (October 4, 2025) after a prolonged illness. He was 62. He had remained in a coma for the past two years following a brain stroke in August 2023.
Belonging to the Jat community, Dudi was considered a bold and assertive farmer leader who often confronted the authorities for defending the rights of peasants in his region. He was elected an MP from Bikaner in 1999 at the young age of 36 years, succeeding veteran leader Balram Jakhar.
Dudi served as the Leader of Opposition in the State Assembly from 2013 to 2018 during the Bharatiya Janata Party government, having been elected an MLA from Bikaner district’s Nokha constituency. His wife, Sushila Dudi, is at present the Congress MLA from Nokha.
Source - The Hindu, 4.10.2025
स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी को लोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गयी

माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी, कल दिनांक 01/12/2025 को संसद का शीतकालीन सत्र प्रारम्भ हुआ और सदन की परम्परा के अनुसार आपने सत्र के प्रथम दिन लोक सभा के पूर्व सम्मानित सांसद जो दिवंगत हो गए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की मगर मुझे यह लिखते हुए खेद है कि आप द्वारा बीकानेर से पूर्व सांसद ,राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा हमारी किसान कौम के दिग्गज नेता स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी का आपने जिक्र तक नहीं किया जिससे प्रदेश व देश के किसान वर्ग में भारी रोष व्याप्त है |
चूंकि आप संवैधानिक पद पर विराजमान है,आप स्वयं राजस्थान से आते है और स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी भी राजस्थान से आते थे और आप उन्हें व्यक्तिगत रूप भी जानते थे ऐसे में यह जो चूक हुई वो किस स्तर पर हुई है उसका जवाब देश का किसान इस सदन के सचिवालय से भी मांग रहा है |
मेरा आपसे आग्रह है कि कल दिनांक 03/12/2025 को जब सदन की कार्यवाही प्रारम्भ हो तब आप स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही प्रारम्भ करें ताकि इस सदन की परम्परा कायम रहें | ....धन्यवाद
स्रोत : Hanuman Beniwal's Post
लोकसभा में रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, संसदीय परंपरा पर उठे सवाल

लोकसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन पूर्व सांसद स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निधन के उपरांत सदन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराज़गी ज़ाहिर की है. इससे पहले राजस्थान विधानसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद सुरेंद्र सिंह मोगा को श्रद्धांजलि नहीं देने का मामला विपक्ष ने मुखर होकर उठाया था. वहीं अब संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान बीकानेर से सांसद रहे स्वर्गीय रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि नहीं देने पर पूर्व मुख्यमंत्री, PCC चीफ़ और नेता प्रतिपक्ष ने नाराज़गी ज़ाहिर की है.
अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह बेहद दुःख और हैरत का विषय है कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन जब परंपरानुसार दिवगंत हुए नेताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है तो हाल ही में दिवंगत हुए रामेश्वर डूडी का नाम शामिल नहीं किया गया. डूडी लोकसभा के सदस्य रहे थे एवं देश की किसान कौम के हक के लिए संघर्ष करते थे. वे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला स्वयं राजस्थान से सांसद हैं, इस तरह की चूक होना बेहद पीड़ादायक है.
PCC चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान: मामले पर PCC चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद एवं किसान नेता स्व. रामेश्वर डूडी को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सदन में श्रद्धांजलि नहीं देना अत्यंत दु:खद और संसदीय परंपराओं का अपमान है. संसद सत्र की शुरुआत में दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी जाती रही है, लेकिन स्व. डूडी जी को श्रद्धांजलि न देना समझ से परे और चकित करने वाला है.
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मांग: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि पूर्व सांसद एवं किसान नेता तथा राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी को संसद की शीतकालीन सत्र की शुरुआत में श्रद्धांजलि न दिया जाना न सिर्फ राजस्थानवासियों एवं किसान वर्ग के दिलों को दुखाने वाला है बल्कि संसदीय परंपरा का भी अपमान है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनकी मांग है कि डूडी को पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाए एवं इस तरह की चूक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
स्रोत: : ABP News, मुबारिक खान, 03 Dec 2025
Gallery
-
Rameshwar Lal Dudi with Ashok Gahlot
-
Bhaskar, Jaipur, 3.11.2025
Back to The Leaders